17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चारभुजा की तत्कालीन थानाधिकारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लगातार गैरहाजिरी पर कोर्ट सख्त, 23 मई को अदालत में पेश करने के राजसमंद डीएसपी और राजनगर सीआई को दिए आदेश
2 min read
Google source verification
warrant.jpg

राजसमंद. मादक पदार्थ तस्करी के तीन साल पुराने एक मामले में अदालत में लगातार गैरहाजिरी पर अदालत ने चारभुजा थाने की तत्कालीन थानाधिकारी टीना सोलंकी का गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। एसआई बंजारा के वर्तमान में एसपी कार्यालय परिसर में पदस्थ होने से गिरफ्तारी वारंट शनिवार को राजनगर थानाधिकारी को हाथों-हाथ तामील भी करवा दिया गया।

न्यायिक सूत्रों के मुताबिक चारभुजा थाना पुलिस ने 9 नवम्बर, 2020 को एक टेम्पो में चैम्बर बनाकर छुपाकर अवैध रूप से ले जाया जा रहा 169 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद किया था। मौके से शैलेन्द्र विश्नोई निवासी जोधपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि फरार हुए पूरणराम विश्नोई निवासी बिलाड़ा को हाल ही में पकड़कर अदालत में पेश किया। अनुसंधान करते हुए तत्कालीन केलवा थानाधिकारी लाल सिंह ने 2 मई, 2021 को अदालत में चालान पेश किया।

हाईकोर्ट ने दिए निर्देश
विशिष्ट न्यायाधीश, एनडीपीएस एक्ट में मामले की सुनवाई चली। जप्ती अधिकारी टीना सोलंकी ही विचाराधीन प्रकरण में गवाही और सबूत पेश करने की प्रक्रिया से लगातार अनुपस्थिति रहीं। निचली कोर्ट ने लगभग आधा दर्जन नोटिस उन्हें जारी किए। इसके बाद आरोपी पक्ष की ओर से अधिवक्ता ललित साहू ने उच्च न्यायालय में अनुच्छेद-21 के तहत निजी स्वतंत्रता के अधिकार को लेकर याचिका पेश की। इसमें बताया कि प्रकरण में पिछले दो साल में केवल दो गवाहों के बयान हुए, जबकि फाइल में 40 गवाहों के नाम दर्ज हैं। हाईकोर्ट ने पूर्व में निचली अदालत को सम्बंधित अधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, वहीं दूसरी बार गत 15 मई को दोबारा हाईकोर्ट ने विशिष्ट न्यायालय, राजसमंद को निर्देशित किया।

सीआई को थमाया वारंट
शनिवार को एनडीपीएस एक्ट के विशिष्ट न्यायालय के पीठासीन अधिकारी ने राजसमंद उप अधीक्षक बेनीप्रसाद मीणा व राजनगर थाना अधिकारी डॉ. हनुवंत सिंह को अदालत में बुलाकर अनुपस्थित थानाधिकारी टीना सोलंकी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट थमाया और उन्हें 23 मई को पेश करने के आदेश दिए। सब इंस्पेक्टर टीना सोलंकी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, राजसमंद में मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी के तौर पर तैनात हैं। इधर, सूत्रों ने बताया कि सोलंकी की सेहत खराब है। वह 23 मई को खुद अदालत में उपस्थित हो सकती हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग