60 से अधिक प्रजाति के दिखे थे पक्षी
राजसमंद जिले के प्रमुख तालाबों में गतवर्ष पक्षी गणना के दौरान गणकों को ६० से अधिक प्रजाति के पक्षी नजर आए थे। जिसमें पेलिकन, ग्रेटर फ्लेमिंगो, कॉमनकूट, नार्दन शॉवलर, ग्रेट के्रसटेड ग्रीब, लिटिल ग्रीब, रैड क्रेसटेड, पोचार्ड, कॉमन पोचार्ड, नौदर्न पिनटल, पाइड एबोसेट, ग्रे हैरोन, परपल हैरोन, स्पून बिल, सारस क्रेन, पेंटेड स्टॉर्क, परपल स्वापहेन, सेंड पाइपर, गोडविट, गेडवाल, ओस्प्रे, मार्श हैरियर, रीवर टर्न, कॉमन टील सहित करीब 60 प्रजातियों के देसी-विदेशी पक्षी जिले के प्रमुख जलाशयों में नजर आए थे।