
पालिकाध्यक्ष के चैंबर में बरपा हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस,पालिकाध्यक्ष के चैंबर में बरपा हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस
प्रमोद भटनागर
नाथद्वारा. पालिका बोर्ड की सोमवार को पालिकाध्यक्ष के चैंबर में सत्ता पक्ष के अधिकांश पार्षदों की मौजूदगी में हुइ्र्र बैठक के दौरान उपाध्यक्ष परेश वित्त कमेटी अध्यक्ष नरोत्तम त्रिपाठी के बीच विवाद हो गया। हंगामाखेज बैठक में गाली-गलौच के बाद मामला थाने तक पहुंच गया। हालांकि पालिकाध्यक्ष लालजी मीणा ने बीच-बचाव किया। सत्ता पक्ष की महिला पार्षद व अन्य पार्षद भी मौजूद थे। इस घटनाक्रम के चलते वहां गहमागहमी हो गई एवं हो-हल्ला होने लगा। पालिका प्रशासन की सूचना पर पुलिस को आना पड़ा। एएसआई रवीन्द्रसिंह सहित जाब्ते के साथ पहुंचे। इस बीच पालिका में सोमवार को प्रस्तावित बैठक भी पालिकाध्यक्ष के द्वारा अपने चैंबर में ही चल रही चर्चा के दौरान स्थगित करने की बात कही गई। इसके बाद प्रशासन के द्वारा आदेश निकाल सोमवार की बैठक को पालिकाध्यक्ष के द्वारा जारी यूओ नोट के निर्देशानुसार अपरिहार्य कारणों के कारण स्थगित कर दिया। उल्लेखनीय है कि पालिका बोर्ड के द्वारा विभिन्न बिंदुओं को लेकर सोमवार को पालिका में बैठक आहूत की गई थी। इसको लेकर साढ़े ११ बजे पार्षद आदि पालिका कार्यालय में पहुंचे और इस दौरान पालिकाध्यक्ष के चैंबर में सत्ता पक्ष के अधिकांश पार्षद एवं स्वयं पालिकाध्यक्ष मीणा भी मौजूद थे। उनमें महिला पार्षद भी मौजूद थे।
Ruckus in the Chamber of the Municipality, police was called
राजकार्य में बाधा सहित अन्य प्रकरण दर्ज
नाथद्वारा. वित्त कमेटी अध्यक्ष नरोत्तम त्रिपाठी से मारपीट को लेकर पुलिस ने पालिका उपाध्यक्ष परेश सोनी के खिलाफ राजकार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। चुनावों के चंद माह पूर्व हुए इस मामले की शहर में खासी चर्चा बनी रही। वृत्त निरीक्षक जितेन्द्र कुमार आंचलिया ने बताया कि नरोत्तम त्रिपाठी ने रिपोर्ट में बताया कि वह पालिका अध्यक्ष के चैंबर में बैठे थे एवं शहर में हो रहे अतिक्रमण सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष सोनी, श्यामसुंदर सोनी एवं महिपाल सोनी व अन्य ने उससे मारपीट की, जिससे उसके दोनों कान में अंदरूनी चोट आई एवं सुनने में भी तकलीफ आ रही है। पुलिस ने उपाध्यक्ष सोनी सहित तीन नामजद व अन्य के खिलाफ भादसं की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। जांच एएसआई रवीन्द्रसिंह को सौंपी है। पुलिस के अनुसार नरोत्तम का मेडिकल कराया गया।
Ruckus in the Chamber of the Municipality, police was called
कांग्रेस का कलक्टर, एसपी को सौंपा ज्ञापन
नाथद्वारा. इस मामले में नगर कांग्रेस ने जिला कलक्टर, पुलिस उपाधीक्षक के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष रमेश जैन, प्रतिपक्ष नेता प्रमोद गुर्जर, पार्षद मनीष राठी, बहादूर सिंह कितावत, सुरेन्द्रसिंह दसाणा, जिला कांग्रेस सचिव अनिल वर्मा, नगर कांग्रेस महिला इकाई अध्यक्ष रेखा माली, जिला कांग्रेस प्रवक्ता दिनेश एम जोशी, रमेश सनाढ्य, गिरीश विद्रोही, अंबालाल लोढ़ा आदि ने ज्ञापन सौँप आरोप लगाया कि उपाध्यक्ष ने सत्ता पक्ष के पार्षदों को न बोलने की धमकी दी। बार-बार चुप कराने के प्रयास पर पार्षद नरोत्तम त्रिपाठी से हाथापाई की गई। कांग्रेस ने इस घटना को अशोभनीय बताया। उन्होंने बैठक के दौरान सीसीटीवी कैमरे जानबूझकर बंद रखने का आरोप लगा आयुक्त पर भी सवाल उठाया।
&चैयरमेन के चैंबर में बाहर से शहर के गुंडे लोग पहुंचे और पार्षद के साथ हाथापाई की गई, जो अशोभनीय है। पालिका प्रशासन को कार्यवाही करनी चाहिए। वहीं पालिका में सता पक्ष की वजह से हमें पक्ष रखने का अवसर नहीं मिला।
Ruckus in the Chamber of the Municipality, police was called
प्रमोद गुर्जर, नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका नाथद्वारा
चेयरमैन के नोटिस पर स्थगित की बैठक
&मैं अपने चैंबर में थी। प्रमोद गुर्जर ने बताया कि मारपीट हुई है। इस पर मैंने डीवाईएसपी को फोन कर पुलिस जाब्ता बुलाया था। बैठक को चेयरमैन के यूओ नोट पर स्थगित कर दिया।
दीपिका वीरवाल, आयुक्त नगर पालिका नाथद्वारा
&मैंने किसी के साथ मारपीट नहीं की एवं चैंबर में बोलचाल हुई थी।
परेश सोनी, उपाध्यक्ष,
नगर पालिका, नाथद्वारा
स्थगित कर दी है बैठक
&जो भी हुआ अच्छा नहीं हुआ और पालिकाध्यक्ष का चैंबर था, लालजी मीणा का नहीं, इस प्रकार की घटना नहीं होनी चाहिए थी। बैठक भी स्थगित कर दी गई है। Ruckus in the Chamber of the Municipality, police was called
लालजी मीणा, अध्यक्ष नगर पालिका नाथद्वारा
Published on:
27 Aug 2019 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
