scriptSo far more than 17 thousand players have registered in the district | जिले में अब तक 17 हजार से अधिक खिलाडिय़ों ने कराया रजिस्ट्रेशन | Patrika News

जिले में अब तक 17 हजार से अधिक खिलाडिय़ों ने कराया रजिस्ट्रेशन

locationराजसमंदPublished: May 22, 2023 03:22:07 pm

Submitted by:

himanshu dhawal

- राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताएं 23 जून से प्रस्तावित, ऑल लाइन रजिस्ट्रेशन जारी, ग्रामीण क्षेत्रों में तीन हजार के करीब हुए रजिस्ट्रेशन

जिले में अब तक 17 हजार से अधिक खिलाडिय़ों ने कराया रजिस्ट्रेशन
राजसमंद. ग्रामीण ओलम्पिक में खेलते खिलाड़ी (फाइल फोटो)
राजसमंद. जिले में अगले माह के अंत में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताएं प्रस्तावित है। वर्तमान में 17 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, हालांकि शहरी ओलम्पिक खेलों के लिए रजिस्ट्रेशन पहले ही हो रखे हैं।
राज्य सरकार ने पिछले साल बजट घोषणा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में राजीव गांधी ओलम्पिक की घोषणा की थी। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ओलम्पिक कराए गए। शहरी क्षेत्रों में यह खेल करवाए जाने थे, इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी करवाए गए, लेकिन परीक्षाओं के चलते इसे स्थगित कर दिया था। अब 23 जून से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एक साथ कराए जाने है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य जारी है। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में रविवार शाम तक 17713 लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। हालांकि शहरी क्षेत्र में 14 हजार से अधिक खिलाड़ी पहले के ही रजिस्टर्ड हैं। ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के तहत ग्राम पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 4 दिन की होंगी। ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा 5 दिन की, जिला स्तरीय 3 दिन और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 4 दिन की होंगी। इसी तरह शहरी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताएं नगरपालिका, नगर परिषद, नगर निगम क्षेत्र में 6 दिन की, जिला स्तरीय 3 दिन की और राज्य स्तरीय खेल 4 दिन के होंगे। उल्लेखनीय है कि शहरी क्षेत्र में खो-खो प्रतियोगिता सिर्फ महिला खिलाडिय़ों की होगी। इसी प्रकार ग्रामीण खेलों में शूटिंग बॉल प्रतियोगिता पुरुषों की होगी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.