9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोर सोने-चांदी की चोरी छोडकऱ अब चुराने लगे ऑयल…पढ़े पूरी खबर

लालपुर रोड पर स्थित खेतों में बीती रात को ऑयल चोर गिरोह ने धमाल मचाते हुए चार ट्रांसफार्मर के जंपर को तोडकऱ आयल चुरा लिया व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कर दिए।
less than 1 minute read
Google source verification
चोर सोने-चांदी की चोरी छोडकऱ अब चुराने लगे ऑयल...पढ़े पूरी खबर

कुंवारिया में चोरी का स्थान दिखाता युवक।

कुंवारिया के बद्रीलाल कीर पुत्र वेणीराम के खेतों में सुबह भंवरी देवी, रामलाल व लक्ष्मणलाल कीर सिंचाई के लिए पहुंचे तो कुएं की मोटर नहीं चलने पर किसान परिवार के सदस्यो ने ट्रांसफार्मर को परखा। देखा कि जंपर टूटे हुए थे, वहीं ट्रांसफार्मर के आसपास ऑयल बिखरा था। उन्हें चोरी की वारदात की जानकारी मिली। खेतों पर बनाई झोपड़ी में जाकर देखा तो वहां से दो लोहे के पलंग, पानी भरने के दो बड़े ड्रम, लोहे की तगारिया, फावड़ी, कसी, गेंती, कुदाली, गेहूं के 50 किलो बीज, खाद का कट्टा, कटी हुई सब्जियों सहित अन्य खाद्य सामग्री भी चोर चुरा कर ले गए, जिससे उनको करीब 20 हजार रुपए से भी अधिक का नुकसान हुआ।

लोडिंग टेंपों में आए चोर
किसान लक्ष्मण कीर ने बताया कि उनके खेतों में चोर गिरोह ने घुसकर खेतों के मुख्य दरवाजे का कुंडा किसी धारदार वस्तु से काटकर लोडिंग टेंपो या पिकअप लेकर खेतों में प्रवेश किया था, जिनके पहिए के निशान भी बने हुए थे। किसान रामलाल कीर ने बताया कि ऑयल चोरी की घटना से 20 बीघा क्षेत्र में खड़ी हुई सब्जी की फसल व गेंहू तथा सरसों की फसल की सिंचाई का कार्य बाधित हो गया। उन्होंने विद्युत मंडल व पुलिस थाने पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
यहां भी तोड़ा जंपर
इसी प्रकार लालपुर रोड स्थित हरकू पुत्र गणेशलाल कीर, बद्रीलाल कीर के खेतों से भी विद्युत ट्रांसफार्मर का जंपर तोडकऱ चोरों ने तेल चुराया।। उनके 10 बीघा से भी अधिक क्षेत्र में खड़ी हुई सब्जी तथा गेहूं व सरसों की फसलों के समक्ष सिंचाई की समस्या खड़ी हो गई है। लालपुर क्षेत्र में भी दो ट्रांसफार्मर चुराने की जानकारी सामने आई है। किसानों ने चोर गिरोह का शीघ्र खुलासा करने व बिजली बहाल करने की मांग की है।