8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवदूत बनकर आई यह महिला, पानी में डूबते किशोर को बचाया…देखें वीडिय़ों

राजसमंद के देलवाड़ा कस्बे के ऐतिहासिक कुंड पर शुक्रवार को अपरान्ह के समय एक बारह वर्षीय किशोर का पांव फिसलने से वह कुण्ड में गिरने से डूबने लगा, जिसे वहां से गुजर रही एक महिला ने ममता दिखाते हुए बचा लिया। यह सारा घटनाक्रम पास ही एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification
देवदूत बनकर आई यह महिला, पानी में डूबते किशोर को बचाया...देखें वीडिय़ों

देवदूत बनकर आई यह महिला, पानी में डूबते किशोर को बचाया...देखें वीडिय़ों

ग्रामीणों के अनुसार झाड़ोल का बारह वर्षीय पप्पू वेद शुक्रवार को उसके माता-पिता के साथ देलवाड़ा विनोद वेद के यहां रिश्तेदारी में आया था। मकान के पास ही कुंड होने से वह कस्बे के हम उम्र साथियों के साथ कुंड देखने गया। इस दौरान पानी में तैर रही मछलियों को और करीब से देखने के चक्कर में उसका पांव फिसल गया और वह सीधा कुंड में जा गिरा। पप्पू के गिरते ही उसके तीनों हम उम्र साथी बच्चों ने शोर मचाया और मदद मांगने के लिए भागे। इत्तेफाक से वहां से गुजर रही महिला मीना वेद को हादसे का पता लगा तो वह दौड़ती हुई आई और हिम्मत दिखाते हुए डूबते किशोर को कुण्ड से निकालकर बचा लिया।
गनीमत रही कि कुंड सीढ़ीनुमा होने से बच्चा गहराई में नहीं गया और उसे तुरंत निकाला जा सका। समीप ही एक होटल का स्टॉफ प्रवेश द्वार होने से वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना दर्ज हो गई। लोगों ने महिला मीना की तत्परता की सराहना करते हुए कुंड पर आए दिन इस तरह से होने वाले हादसे से बचाव के लिए सुरक्षा जाली लगाने की मांग की है।