
राजसमंद. पिछले एक सप्ताह से चल रहे बारिश के दौर के चलते सोमवार से होने वाली वन्यजीवों की गणना अब अगले माह ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा 11 जून को होगी। वन विभाग के कार्मिक 24 घंटे वाटॅर हॉल पर बैठकर वन्यजीवों की गणना करेंगे।
वन विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष वैशाख की पूर्णिमा पर कुंभलगढ़ एवं रावली टॉडगढ़ अभ्यारण्य में वन्यजीव गणना करवाई जाती है। इसके तहत इस वर्ष 12 मई को सुबह 8 बजे से 13 मई की सुबह 8 बजे तक वन्यजीव गणना की जानी थी। लेकिन पिछले एक सप्ताह से बारिश का दौर जारी है। तेज तो कहीं पर धीरे बारिश के चलते जंगली क्षेत्र में वाटर पाइंट सहित कई जगह वन्यजीवों के लिए पानी भर गया है। इसके कारण वन्यजीव वाटर पाइंट पर पानी पीने नहीं आएंगे। इसके कारण सही तरह से आंकड़े नहीं आने के कारण वन विभाग ने इसे स्थगित कर दी है। अब वन विभाग की ओर से ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा 11 जून को सुबह 8 से 12 जून को सुबह 8 बजे तक वन्यजीवों की गणना करवाने का निर्णय लिया है। जब तक मौसम साफ हो जाएगा और गर्मी पडऩे के कारण वन्यजीव वाटर हॉल तक पानी पीने पहुंचने लगेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 170 पाइंट पर वन्यजीवों की गणना की गई थी।
वन विभाग की ओर से पिछले साल 2024 में वन्यजीव गणना करवाई गई थी। इससे पहले 2021 में कोरोना के चलते वन्यजीव गणना नहीं हो पाई थी। इसके बाद 2022 में ताउते और 2023 में बिपरजॉय तूफान के चलते तेज बारिश होने के कारण वन्यजीव गणना नहीं हो पाई थी। हालांकि इसे एक माह के लिए टाला गया था, लेकिन पानी भरा होने के कारण इसे बाद में स्थगित कर दिया था। इसके चलते 2024 में ही वन्यजीव गणना हो पाई थी।
वन विभाग की ओर से पिछले वर्ष की गई वन्यजीव गणना में 15490 के करीब वन्यजीव दिखाई दिए थे। वन विभाग के अनुसार कुंभलगढ़ वन क्षेत्र में 8690 शाकाहारी एवं 1187 मांसाहारी वन्यजीव हैं। इसमें चीतल 26, सांभर 521, नीलगाय 1390, चिकारा 01, चौसिंगा 84, जंगली सुअर 729, लंगूर 5806, जंगली मुर्गी 1380, मोर 2234 है। मांसाहारी में बघेरा 132, सियार/गीदड़ 359, जरख 157, जंगली बिल्ली 96, बिल्ली 7, लोमड़ी 63, भालू 229, बिज्जू छोटा 68, बिज्जू बड़ा 67, कवर बिज्जू 9 सहित 1187 मांसाहारी जीव है। इसी प्रकार रावली व टॉडगढ़ में 4969 शाकाहारी एवं 644 मांसाहारी वन्यजीव है। इसमें सांभर 160, रोजड़ा 974, जंगली सुअर 534, लंगूर 3240 एवं अन्य वाटर हॉल में सांभर 4, नीलगाय 494, जंगली सुअर 125 सहित कुल 1619 वन्यजीव बताए जा रहे हैं। बघेरा 91, सियार/गीदड़ 317, जरख 73, जंगली बिल्ली 42, बिल्ली 7, लोमड़ी 24, भालू 63, बिज्जू छोटा 12, बिज्जू बड़ा 04, कवर बिज्जू 11 सहित कुल 644 मांसाहारी जीव वाटर पाइंट पर दिखाई दिए थे।
जिले में बारिश के कारण अभी वन्यजीव गणना को स्थगित कर दिया है। कुंभलगढ़ और रावली टॉडगढ़ में होने वाली वन्यजीव गणना अब अगले माह 11 जून को करवाई जाएगी।
Updated on:
12 May 2025, 10:48 AM IST
Published on:
12 May 2025, 10:47 AM IST
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.