
सरकारी स्कूल की तस्वीरें (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Social Media Viral Video: राजस्थान के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इन-दिनों ये स्कूल चर्चा का विषय बना हुआ है। किसी आलीशान 5 स्टार होटल या रिसोर्ट जैसी स्कूल को हर कोई अपने कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। जिसके बाद यूज़र्स खुदको शेयर बटन पर क्लिक करने से रोक नहीं पा रही। इस स्कूल की वायरल फोटो-वीडियो पर जमकर कमेंट्स आ रहे है।
राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा के शिशोदा गांव में बना यह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किसी विदेश के स्कूलों जैसे लग रहा है। राजस्थान के अच्छे से अच्छे प्राइवेट स्कूलों को भी इस ने टक्कर दे रखी है।
दरअसल इस स्कूल के पीछे दो भाई मेघराज धाकड़ और अजीत धाकड़ है। मुंबई के बिज़नेसमैन मेघराज ने अपने गांव के स्कूल की जर्जर हालत देखी तो मातृभूमि का कर्ज चुकाने की भावना पैदा हुई और उन्होंने 15 करोड़ रुपये से स्कूल का कायापलट कर डाला। वे चाहते थे कि गांव के बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े इसलिए उन्होंने सरकार से अनुमति लेकर गांव में ही ऐसे स्कूल का निर्माण करवाया। अब दोनों भाइयों की लोग तारीफ़ करते नहीं तक रहे हैं।
ये स्कूल 3 मंजिल की बिल्डिंग है जिसमें 40 कमरे, लाइब्रेरी, कंप्यूटर और साइंस के लैब्स, प्रेयर हॉल, मीटिंग हॉल, स्पोर्ट्स कोर्ट, CCTV समेत कई फैसिलिटी हैं। जिसके कारण बिल्डिंग विदशों के स्कूल जैसा लुक दे रहा है। जो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।
Updated on:
19 May 2025, 2:42 PM IST
Published on:
19 May 2025, 2:40 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.