23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो माह में तिगुने हुए कोरोना संक्रमित

- मौतें भी बढ़ी- जिले में संक्रमण बढ़ा, ग्रामीण क्षेत्र ज्यादा प्रभावित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Rakesh Gandhi

•

Updated: 1 Oct 2020, 11:18 PM IST

दो माह में तिगुने हुए कोरोना संक्रमित

दो माह में तिगुने हुए कोरोना संक्रमित

राकेश गांधी
राजसमंद. कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। हालात इतने भयावह होते जा रहे हैं कि पिछले दो माह में ही संक्रमितों की संख्या तीन गुना से ज्यादा हो गई है। केवल ये ही नहीं, बल्कि इससे मरने वालों की संख्या भी इसी गति से बढ़ रही है। सरकार ने भले ही चिकित्सा विभाग को सही जानकारी देने से मना कर दिया हो, लेकिन अस्पतालों में परिजनों को मिल रहे शवों से लोग
वास्तविक हालात का अंदाजा लगा ही लेते हैं। पिछले कुछ दिनों में ऐसे ही कई मामले सामने आए हैं।
सरकारी आंकड़ों की मानें तो जिले में अप्रेल माह में जहां सिर्फ दो कोरोना संक्रमित सामने आए थे, वहीं ये संख्या बढ़कर एक अक्टूबर को 2290 हो चुकी थी। इसी तरह जिले में कोरोना संक्रमण के कारण पहली मौत मई माह में हुई थी, वहीं सितम्बर तक ये संख्या 32 से अधिक हो चुकी है। जून माह में जहां 116 संक्रमित लोगों की पहचान हुई थी, वहीं जुलाई में 388, अगस्त में 611 व सितम्बर में 1006 संक्रमित मरीज सामने आए। इसी तरह संक्रमण से मई व जून में 1-1 मौतें हुई, वहीं जुलाई में 6, अगस्त में 8 व सितम्बर माह में 16 संक्रमितों की मौत हुईं। ये तो वो संख्या है जो सरकारी आंकड़ों में बताई जा रही है। सितम्बर माह से सरकार ने आंकड़ों को कथित तौर पर छुपाना शुरू कर दिया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा संक्रमण
जिला मुख्यालय के बजाय तहसील व बड़े कस्बों में ज्यादा संक्रमण फैल रहा है। नाथद्वारा, कुंभलगढ़, भीम, खमनोर, आमेट, रेलमगरा, देवगढ़ जैसे बड़े कस्बों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लापरवाही ज्यादा बढ़ रही है। हालांकि स्थानीय स्तर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जागरुकता फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, पर आमजन में इसे लेकर खौफ कम होता जा रहा है।

जिला प्रशासन की सख्ती नहीं आ रही काम
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से जिला प्रशासन ने भी कोरोना संक्रमण रोकने को केन्द्र सरकार की गाइडलाइन की पालना को लेकर सख्त रवैया अपना रखा है। मास्क न लगाने व गाइड लाइन की अवहेलना करने पर जुर्माना वसूली व दुकानें सीज करने की कार्रवाई भी की है, पर इसके अभी सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए हैं। लोग अभी भी बेखौफ होकर बिना मास्क घूमते या समूह में गप लगाते देखे जा सकते हैं।

जारी है समूह में कार्यक्रम
इतने बड़े पैमाने पर संक्रमण फैलने के बावजूद सामाजिक व सरकारी स्तर पर कार्यक्रम कम होने का नाम नहीं ले रहे। संगठन विज्ञप्तियों में कोविड-19 की गाइड लाइन की पालना की बात लिखते हैं, असल में वहां खुलकर इसका उल्लंघन होता है। हाल ही में विभिन्न सरकारी विभागों ने एक अक्टूबर से विभिन्न कार्यक्रमों की घोषणा की है, जो साप्ताहिक व पाक्षिक काल तक चलेंगे और अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले हैं, जो संक्रमण को हवा देंगे। हालांकि इनमें कुछ ही ऐसे कार्यक्रम हैं, जो ऑनलाइन होंगे।

राजसमंद जिले में संक्रमण व मौतें
माह --- संक्रमण --- मौतें
अप्रेल --- 2 --- 0
मई --- 138 --- 1
जून --- 116 --- 1
जुलाई --- 388 --- 6
अगस्त --- 611 --- 8
सितम्बर --- 1006 --- 16

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग