
महिला से मारपीट कर सोने के गहने लूटे
आमेट. थाना क्षेत्र के बिकावास ग्राम पंचायत के गांव गादरोला में बीती रात को बदमाशों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से मारपीट कर उसे घायल करते हुए नाक की बाली तथा गले में पहनने के तीन सोने के मादलिए लूट लिए।
थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गादरोला गांव में शुक्रवार रात मथुरा बाई (55) पत्नी हरुलाल गुर्जर मकान के भीतर परिवार सहित सोई हुई थी। इसी दौरान रात करीब दो बजे 2 अज्ञात बदमाश घर में घुस आए और हमला करते हुए सोई हुई मथरा बाई के नाक से झपट्टा मारकर सोने की बाली 5 ग्राम वजनी तथा गले में पहनने वाले 8 ग्रामी वजनी सोने के तीन मादलिए लूट लिए। इससे महिला घायल हो गई। उसके द्वारा हो हल्ला से करने पर आसपास में जाग होने के बाद बदमाश भाग गए। किन्तु, आरोपी मोटर साइकिल वही छोड़ गए। बाइक को पुलिस ने कब्जे में लेकर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई निशार अहमद को सौंपी गई।
महिला से चाकू की नोक पर जेवरात लूटे
कुंवारिया. बिनोल गांव में शुक्रवार की दोपहर एक महिला के साथ चार बदमाशों ने रास्ते में चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देते हुए उसके पहने हुए जेवरात लूट लिए। बिनोल निवासी सोहनी देवी नरेगा की मजदूरी करने के बाद दोपहर को गांव में ही मक्का की खुदाई की मजदूरी करने जा रही थी। इसी दौरान गांव के पास में ही एक बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाश आए। बदमाशों ने बाइक में हवा कम होने के बहाने महिला के पास बाइक रोकी और मौका देख महिला को चाकू दिखा कर डराते हुए उसके गले से मादलिया व कानों में पहने हुए आभूषणो को लूटकर फरार हो गए। अचानक हुई घटना से महिला काफी सहम गई। बाद में उसने घर पहुंचकर वारदात के बारे में बताया। लूट की वारदात की सूचना पर गांव के कई लोग महिला के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
Published on:
04 Jul 2021 10:14 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
