
राजसमंद के इरिगेशन पाल पर क्षतिग्रस्त ओपन जिम उपकरण
राजसमंद. शहर के रमणीय स्थलों में शामिल इरिगेशन पाल पर लगी ओपन जिम के उपकरणों की स्थिति बेहद खराब है। स्थिति यह है कि यहां पर लगे 20 उपकरणों में 8-9 खराब हो गए हैं। झूले और चकरी आदि उपकरणों की भी यही स्थिति है। नगर परिषद की ओर से ध्यान नहीं दिए जाने के कारण यह कबाड़ में तब्दील हो रहे हैं। पिछले साल नगर परिषद ने 13 लाख रुपए की लागत से चार स्थानों पर जिम के उपकरण लगवाए थे।
नगर परिषद की ओर से आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के उद्धेश्य से पिछले साल 13 लाख रुपए की लागत से इरिगेशन पाल, नौ-चौकी, जे. के. गार्डन और धोईंदा में ओपन जिम उपकरण लगवाए गए, लेकिन नगर परिषद की ओर से उपकरणों के रख-रखाव की जिम्मेदारी नहीं दी गई। इसके कारण उनका रख-रखाव नहीं होने के कारण उपकरण खराब हो गए हैं। इसके कारण यहां पर आने वाले लोगों को इसका लाभ नहीं पा रहा है। नए ओपन जिम लगवाते समय पुराने उपकरणों को भी दुरुस्त नहीं कराया गया। इसके कारण अधिकांश उपकरण कबाड़ में तब्दील हो गए हैं।
झूलों-चकरी से हादसे का अंदेशा
पिछले कुछ दिनों से झील में पानी की अच्छी आवक होने के कारण शाम के समय लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। ऐसे में यहां पर आने वाले बच्चे झूले-चकरी का आनंद लेते हैं, लेकिन इसमें कई उपकरण टूटे होने से हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। आगामी दिनों में सावन माह शुरू होगा। ऐसे में लोगों की आवाजाही बढ़ेगी। यहां पर मेले का भी भरता है।
लाईटों की भी नहीं ली सुध
इरिगेशन पाल पर लगी रोड लाईटों में कई लाईटें बंद है। इसके कारण पाल पर कई स्थानों पर रात्रि के समय अंधेरा पसरा रहता है। कई लाईटें पेड़-पौधों की टहनियों से ढक गई है। इसके कारण उनकी रोशन नीचे तक नहीं पहुंच पाती है। बच्चों के झूले-चकरी के पास लगी लाईटें भी अधिकांश बंद रहती है।
इरिगेशन : 20 में 8 उपकरण नाकारा
इरिगेशन पाल पर लगी ओपन जिम के 20 में 8 उपकरण पूरी तरह खराब है। इसमें पुराने उपकरणों में 5 और पिछले साल लगाए गए नए उपकरणों में 3 पूरी तरह से खरा हो गए हैं।
जे.के.गार्डन: 12 में से 2 उपकरण खराब
कलक्ट्रेट के निकट जे.के.गार्डन में लगे ओपन जिम के 12 उपकरणों में से 2 उपकरण खराब है। इसमें भी पुरानें उपकरणों को सही तरह से दुरुस्त नहीं किया गया।
Published on:
08 Jul 2023 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
