5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस शहर के सब्जी विक्रेताओं ने सर्कल पर कर लिया कब्जा…पढ़े पूरी खबर

राजसमंद. नगर परिषद की सख्ती और अनदेखी के कारण राजनगर सब्जी मंडी कई वर्षो से खाली पड़ी है। मंडी के बाहर लगे ठेलों को नहीं हटाने के कारण ग्राहक मंडी तक नहीं पहुंच पाते हैं। इसके कारण मंडी के मुख्य गेट पर एक-दो सब्जी विक्रेता बैठ रही है, जबकि पूरी मंडी खाली पड़ी है।

less than 1 minute read
Google source verification
इस शहर के सब्जी विक्रेताओं ने सर्कल पर कर लिया कब्जा...पढ़े पूरी खबर

राजनगर सर्कल पर जमा सब्जी विक्रेता।

नगर परिषद की ओर से कांकरोली और राजनगर में करीब दो करोड़ रुपए की लागत से सब्जी मंडी भवन बनाया गया था। इसमें कांकरोली सब्जी मंडी व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है, लेकिन राजनगर सब्जी मंडी का भवन कई वर्षो से खाली पड़ा है। इसमें सब्जी विक्रेताओं को चौकड़ी अलॉट है। इसके बावजूद सब्जी विक्रेता मंडी के बाहर रोड पर अथवा ठेलों पर सब्जी का विक्रय कर रहे हैं। इसके कारण खाली पड़ा मंडी भवन खराब हो रहा है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि मंडी के बाहर सर्किल पर खड़े सब्जियों और फल आदि के ठेले नहीं हटाए जाने के कारण ग्राहक मंडी तक पहुंच नहीं पाते हैं। ऐसे में नगर परिषद को सख्ती के साथ बाहर लगे ठेलों के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे मंडी भवन का उपयोग हो सके।

सब्जी विक्रेताओं को 50 से अधिक प्लेटफार्म अलॉट
नगर परिषद की ओर से सब्जी विक्रेताओं को 50 से अधिक प्लेटफार्म अलॉट कर रखे हैं, लेकिन पूरा मंडी भवन खाली पड़ा है। इसमें से अधिकांश ठेला लगाकर अथवा रोड पर सब्जी की दुकानें लगाकर काम चला रहे हैं। नगर परिषद की ओर से सब्जी विक्रेताओं से प्रतिमाह किराया लिया जाता है। इसके बाद भी इसका उपयोग नहीं हो रहा है।
अभियान चलाकर करेंगे सख्त कार्रवाई
राजनगर सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेताओं को कई बार समझाइश की जा चुकी है, लेकिन वह अंदर नहीं बैठ रहे हैं। ऐसे में अब अभियान चलाकर और सख्ती के साथ मंडी के बाहर खड़े ठेला संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- तरूण बायेती, एक्सईएन नगर परिषद राजसमंद