7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक के गलत काम करते लगा करंट, मौके पर ही हो गई मौत…पढ़े पूरी खबर

खमनोर. कुंठवा पंचायत के खेड़लिया गांव के पास बिजली के एक ट्रांसफॉर्मर के नीचे युवक का शव पड़ा मिला। पास ही खड़ी एक कार में 50-50 लीटर की क्षमता वाले दो केन में ट्रांसफार्मर का ऑयल भरा मिला। दो खाली केन व एक पाइप भी मिली। इसको लेकर आशंका जताई जा रही है कि चोरी की वारदात करने के प्रयास में जानलेवा हादसा हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification
 Electricity theft

Electricity theft

थानाधिकारी भगवान सिंह झाला ने बताया कि मृतक की पहचान नाथद्वारा थाना क्षेत्र के उथनोल में अडगेला निवासी प्रहलादसिंह (26) पुत्र करणसिंह के रूप में हुई है। पुलिस घटनास्थल का मुआयना करने के बाद ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी के प्रयास में करंट लगने से युवक की मौत का संदेह जता रही है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। थानाधिकारी ने बताया कि बिजली निगम की ओर से मिली रिपोर्ट पर विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में विस्तार से छानबीन की जा रही है।
हमने ऑयल चोरी की रिपोर्ट दी: एईएन
बिजली निगम के खमनोर सहायक अभियंता कार्यालय के एईएन मयंक जोशी ने बताया कि उन्होंने ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी की रिपोर्ट दी है। सेमा चौराहा और खेड़लिया गांव में ऑयल चोरी की रिपोर्ट दी है। एईएन ने बताया कि सेमा में लगे ट्रांसफार्मर से किसी ने ऑयल चोरी कर लिया। खेड़लिया में जहां हादसा हुआ, वहां से ऑयल चोरी का प्रयास किया गया, मगर ये हादसा हो गया।