4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामपुर में 5 बच्चों की मौत; ईंट भट्ठे के गड्ढे में भरे पानी में डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई है। हादसा शाहबाद की ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव गहनी में हुआ है। सभी बच्चे मवेशी लेकर चराने गए थे।

less than 1 minute read
Google source verification
5 children died in Rampur Drowned in water filled in pit of brick kiln

Rampur News: रामपुर में बुधवार शाम करीब चार बजे 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसा तब हुआ, जब पांचों बकरियां चराने गए थे। इसी दौरान वे ईंट भट्ठे के किनारे स्थित गड्ढे में भरे पानी में नहाने लगे। इसी गड्ढे में डूबने से पांचों की मौत हो गई।

मामला ढकिया थाना क्षेत्र के गदमर पट्टी का है। यहां ईंट भट्ठे के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए हैं। इनमें बारिश का पानी जमा हुआ है। इसी पानी में नहाने के लिए आकिल पुत्र शकील उम्र 12 वर्ष, चंचल पुत्री मोहन उम्र 10 वर्ष, सना पुत्री इसरार उम्र 10 वर्ष, अलीना पुत्री कदीर उम्र 10 वर्ष और गुलफ्शा पुत्री नियाज़ उम्र 9 वर्ष गए थे। मिट्टी दलदली होने के चलते पांचों गड्ढों में डूब गए।

आधा घंटे बाद निकाले गए पांचों के शव
बकरी चराने गए बच्चे जब काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजन इनकी तलाश के लिए गए। वहीं, गड्ढों के पास ही बकरियां मिलीं। पास में ही बच्चों के कपड़े और चप्पल देख परिजनों की आशंका हुई तो उन्होंने गांव के अन्य लोगों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने इन्हें पानी में उतरकर ढूंढना शुरू किया। आधे घंटे में एक-एक कर पांचों के शव बरामद हुए।