4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के रामपुर में 80 साल की बुजुर्ग महिला काे बेटे से जान का खतरा

जिलाधिकारी से मिलने पहुंची पीड़िता ने कहा परिवार के साथ मिलकर मारता है बेटा

less than 1 minute read
Google source verification
20210217_112730.jpg

फरियाद लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची पीड़िता

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

रामपुर (rampur news ) रामपुर में 80 साल की बुजुर्ग महिला को किसी और से नहीं बल्कि उसके सगे बेटे, बहू और पोतों से अपमी जान ले खतरा बना है। अपने छोटे बेटे के साथ जिलाधिकारी से मिलने आई महिला ने जब बताया कि उसे बेटे से जान का खतरा है ताे शिकायत सुनकर जिलाधिकारी भी हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें: निर्भया कांड के दोषियों को फांसी पर लटकाने वाला पवन जल्लाद अब 'हत्यारी' शबनम को देगा फांसी!

बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह मकान की निचले हिस्से में अपने छोटे बेटे के साथ रहती है। बड़ा बेटा औऱ उसकी पत्नि व बेटा और पोता उसी मकान के बाकी हिस्सों में रहते हैं। आराेप लगाया कि घर काे कब्जाने की नीयत से दूसरा बेटा परिवार के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करता है। इतना ही नहीं कई बार घर से बाहर भी निकाल दिया। महिला के अनुसार उन्हाेंने पुलिस से भी शिकायत की लेकिन काेई समाधान नहीं हाे सका।

यह भी पढ़ें: Vrindavan Kumbh 2021: वैष्णव कुंभ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी

जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि 80 पीड़िता के आराेपाें के जांच के आदेश दिए दिए हैं। दाे दिन में रिपाेर्ट आ जाएगी। अगर महिला के आराेप सही पाए जाते हैं ताे आराेपियाें के खिलाफ कार्रवाई हाेगी।