16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking- Akhilesh Yadav ने Rampur Dm को लेकर कहा- अभी तोड़फोड़ मचाए हुए हैं, उनसे ही हम अपना…- देखें वीडियो

Hihghlights Akhilesh Yadav ने जिला प्रशासन और BJP सरकार पर साधा निशाना बोले- हमारे पास तमाम बकरियां हैं और भैंसें हैं, प्रशासन चाहे तो ले ले कहा- लिखते-लिखते कागज खत्‍म हो जाएगा, लेकिन हम खत्‍म नहीं होंगे

2 min read
Google source verification
vlcsnap-2019-09-14-14h15m35s466.png

रामपुर। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रामपुर (Rampur) दौरे के दूसरे दिन शनिवार को जिला प्रशासन और भाजपा (BJP) सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने सपा सांसद आजम खान (Azam Khan) के हमसफर रिजॉर्ट में कहा कि उनके पास तमाम बकरियां हैं और भैंस हैं। प्रशासन चाहे तो उनसे ले ले।

'डरने की जरूरत नहीं है'

रामपुर दौर के दूसरे दिन सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने हमसफर रिजॉर्ट में जिला प्रशासन पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। उनके पास तमाम बकरिया हैं, जितनी भी चाहिए, प्रशासन उमसे ले ले। जहां तक भैंसों का सवाल हैं, उनके पास बहुत भैंसे हैं। वे भैंसें देने के लिए तैयार हैं। अगर यहां डीएम को बकरिया और भैंसें चाहिए तो वे ला देंगे।

यह भी पढ़ें:अखिलेश यादव से मिलने आए सपाइयों से पुलिस ने कह दी ऐसी बात कि हो गया हंगामा- देखें वीडियो

अब्‍दुल्‍ला आजम खान भी रहे साथ में

साथ ही उन्‍होंने रामपुर डीएम पर तंज कसते हुए कहा कि अभी तोड़फोड़ मचाए हुए हैं। कमिश्‍नर बन जाएंगे तो अपनी सरकार में उनसे ही अपने यहां का अतिक्रमण हटवाएंगे। बनारस में तमाम घाटों पर कब्‍जा है। इनसे ही हटवाया जाएगा। जितने भी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। प्रशसन कर लें। इनका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। लिखते-लिखते कागज खत्‍म हो जाएगा, लेकिन हम खत्‍म नहीं होंगे। इसके अलावा उन्‍होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गाय की रक्षा की राजनीति करने वाले क्‍या गाय की सुरक्षा कर पाए हैं? पूरे प्रदेश में बिजली की दरों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इसे बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। इस दौरान स्‍वार टांडा से विधायक एवं आजम खान के बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम खान उनके साथ थे।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर