8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking- Akhilesh Yadav के आने से पहले आजम की पत्‍नी पर लगा फांसी घर की जमीन कब्‍जाने का आरोप

Highlights Azam Khan की पत्‍नी और बहन पर लगा आरोप Rampur DM ने एडीएम-ई और एसडीएम को सौंपी जांच अब तक 82 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं सपा सांसद पर

2 min read
Google source verification
azam-khan-wife-tazeen-fatima.jpg

रामपुर। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शुक्रवार यानी आज रामपुर में आ रहे हैं। उनका काफिला लखनऊ से निकल चुका है। सपा अध्‍यक्ष का शाम को 5 बजे रामपुर (Rampur) पहुंचने का कार्यक्रम है। वहीं, इससे पहले सपा सांसद आजम खान (Azam Khan) पर एक और गंभीर आरोप लगा है।

करीबियों पर भी कसा है शिकंजा

रामपुर से सपा सांसद आजम खान पर अब तक 82 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उनकी पत्‍नी और दोनों बेटों समेत कई करीबियों पर भी पुलिस व प्रसाशन का शिकंजा कस रहा है। आजम खान के समर्थन में शुक्रवार को अखिलेश यादव रामपुर पहुंच रहे हैं। उनके पहुंचने से पहले आजम खान के परिवार पर अब फांसी घर की जमीन कब्‍जाने का आरोप लगा है। शिकायत में आजम खान की पत्‍नी तंजीन फातिमा और उनकी बहन को आरोपी बनाया गया है। डीएम ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें:Akhilesh Yadav की सुरक्षा में तैनात किए गए 750 जवान, इस रिजॉर्ट में बिना बिजली के गुजारेंगे रात

गैर इरादन हत्‍या व डकैती का हो चुका है केस दर्ज

सपा सांसद आजम खान और उनके परिवार पर ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। गुरुवार को ही आजम खान और उनके करीबियों पर गैर इरादन हत्‍या व डकैती समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इसमें पीड़ि‍त महिला ने आरोप लगाया था कि उसके घर पर स्‍कूल बनाने की बात कहकर बुलडोजर चलवा दिया गया था। साथ ही उस दौरान हुई मारपीट में उसके पति की मौत हो गई थी। तीन साल पुराने उस मामले में आजम खान और उनके करीबियों पर बकरी, गाय व भैंस लूटने का भी आरोप लगा था।

यह भी पढ़ें:Akhilesh Yadav के आने से पहले रामपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, सपा अध्‍यक्ष को लगा झटका

पूर्व मंत्री के बेटे ने दी शिकायत

अब राज्‍यसभा सांसद तंजीन फातिमा समेत आजम की बहन के खिलाफ जेल के बगल में फांसी घर की जमीन को कब्‍जाने की शिकायत दी गई है। मामला जेल के बगल की जमीन का है। इस बारे में पूर्व मंत्री के बेटे एवं भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने रामपुर डीएम को शिकायत दी है। शिकायत में दो नाम दिए गए है। इनमें से एक राज्यसभा सांसद तंजीन फातिमा और दूसरा आजम खान की बहन का है। इन पर जमीन पर कब्‍जा करने का आरोप लगा है।

यह कहा डीएम ने

इस बारे में डीएम आंजनेय कुमार सिंह का कहना है क‍ि उनको अभी शिकायत मिली है। इसकी पैमाइश की जा रही है। मामले की जांच एडीएम-ई और एसडीएम को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर