मामला क्या था?
साल 2019 में आजम खान ने रामपुर से लोकसभा का चुनाव का लड़ा था। इस दौरान उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और भड़काऊ भाषण देने के कई मामले दर्ज हुए थे। ऐसे ही एक मामले में रामपुर MP/MLA कोर्ट ने आजम को 3 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद आजम की विधानसभा सदस्यता चली गई थी। जिसके बाद चुनाव में वहां BJP के आकाश सक्सेना विधायक बने हैं।