1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजम खान एंड फैमिली के जेल जाने के बाद जौहर यूनिवर्सिटी में CPWD का छापा

Rampur: केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) के साथ मिलकर आयकर टीम जौहर यूनिवर्सिटी में बने भवनों का मूल्यांकन कर रही है। टीम ने यूनिवर्सिटी परिसर की हर चीज की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
CPWD raids Johar University after Azam Khan and family go to jail

CPWD Raids Johar University: पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान, बेटे अब्दुल्ला आजम और उनकी पत्नी डा0 तजीन फात्मा के जेल जाने के फौरन बाद आयकर विभाग की टीम ने जौहर यूनिवर्सिटी पर छापा मारा है।

सूत्रों की माने तो आयकर विभाग के अधिकारियों ने जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचकर मूल्यांकन कर रहे हैं। यह इवेल्यूएशन आजम और उनके परिवार के खिलाफ कथित कर चोरी की जांच के तहत किया जा रहा है। संभावना है कि यूनिवर्सिटी में बने भवनों की जितनी कीमत दर्शाई जा रही है। वास्तविक कीमत उससे कई गुना अधिक है। इसकी जांच पड़ताल के लिए ही इस बार आयकर टीम के साथ CPWD के एक्सपर्ट भी पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें:संभल के बुजुर्ग सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की बिगड़ी तबीयत, मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती

आयकर टीम ने यूनिवर्सिटी के कार्यालय में रखे डॉक्युमेंट्स को स्कैन किया है। इसके अलावा कुछ अन्य दस्तावेज भी खंगाले हैं। कहा जा रहा है कि दस्तावेजों में दर्ज डिटेल और भवनों के मूल्यांकन से सामने आने वाली कीमत में अंतर पाए जाने पर आजम की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

Story Loader