23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज़म खान और जया प्रदा के खिलाफ कांग्रेस ने इस पूर्व विधायक को बनाया उम्मीदवार

-एक और उम्मीदवार की घोषणा की -इस सीट पर अब मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 26 Mar 2019, 8:24 PM IST

moradabad

आज़म खान और जया प्रदा के खिलाफ कांग्रेस ने इस पूर्व विधायक को बनाया उम्मीदवार

रामपुर: वेस्ट यूपी में सपा-बसपा गठबंधन और भाजपा के लिए कांग्रेस लगातार चुनौती बनती जा रही है। इसी कड़ी में आज उसने एक और उम्मीदवार की घोषणा की,जिसमें उसने रामपुर लोकसभा सीट से यहां के पूर्व विधायक संजय कपूर को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। जिससे इस सीट पर अब मुकाबला दिलचस्प हो गया है। सपा ने आज़म खान तो भाजपा ने दो बार सांसद रहीं जया प्रदा को मैदान में उतारा है।

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की का नामांकन हुआ रद्द, चौंकाने वाली वजह आई सामने

इस वजह से उतारा
कांग्रेस ने लोकसभा सीट रामपुर से आज बिलासपुर के विधायक रहे संजय कपूर को उम्मीदवार घोषित किया। जबकि यहां से उनके अलावा पूर्व सांसद बेगम नूरबानो का भी नाम चर्चा में था। लेकिन आज़म खान के मुकाबले कांग्रेस ने संजय कपूर पर भरोसा जताया। उसके पीछे उनका विधानसभा और कार्यकर्ताओं का साथ बताया जा रहा है।

नसीमुद्दीन सिद्दकी ने लोकसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान, भाजपा पर भी कसा तंज, देखें वीडियो

मुकाबला हुआ दिलचस्प
वेस्ट यूपी की इस सीट पर अब मुकाबला बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। क्यूंकि आज़म खान और जया प्रदा की दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है और बीच में संजय कपूर की एंट्री ने और ट्वीस्ट डाल दिया है।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग