24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रास्ते के विवाद को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे तो दिखा खौफनाक नजारा, देखें वीडियो

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 12 Mar 2019, 3:41 PM IST

picture

रास्ते के विवाद को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे तो दिखा खौफनाक नजारा, देखें वीडियो

रामपुर। जनपद में रास्ते के विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक शख्स को लाठी डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया, जबकि उसके दो सगे भाइयों के सिर में धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही गांव में झगड़ा आगे ना बढ़े इसके लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स लगा दी है। वहीं आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें : व्यापारी अपने दो बच्चों को जहर देकर खुद फांसी पर झूला, सुसाइड नोट में जो लिखा नहीं हो रहा विश्वास...

दरअसल, घटना थाना पटवाई क्षेत्र के गांव बीसरा की है। मरने वाले शख्स क नाम जसवंत है। जिसकी दूसरे पक्ष के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि उसके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि रात तकरीबन 11 बजे आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित के घर के बाहर आकर गाली गलौच करने लगे। जिसका विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर एक की हत्या कर दी, जबकि दो घायल हो गए। घटना को लेकर पूरे गांव में सदमा है तो वहीं मरने वाले परिवार के घर में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें : अजब-गजब: 61 साल पहले हरकेश ने ली थी प्रतिज्ञा, अब बन गए 'सरदार', वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

थाना प्रभारी पटवाई शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया अभी कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जैसे ही मृतक परिवार की तरफ से तहरीर आएगी तत्काल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर स्थिति नियंत्रण में करने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स लगा दी है। सीओ साहब भी मौके पर लगे हुए हैं और पल-पल की घटना की जानकारी ले रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग