
Rampur News: रामपुर के मिलक बिचौला गांव में कुत्तों के झुंड ने खेत पर जा रहे बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला। वह घर से खेत की ओर जा रहा था, तभी कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
मिलक बिचोला गांव का रईस अहमद का पांच वर्षीय पुत्र अली हमजा मंगलवार को अपने खेत पर हाईवे की तरफ जा रहा था। घर के पास ही आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और उसके ऊपर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बचाया।
कुत्तों के हमले में बच्ची घायल
बाद में गंभीर घायल बालक को जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई। उधर, ग्राम निवासी शब्बीर अहमद की पांच वर्षीय पुत्री ईस्वी अपनी मां के साथ खेत पर चारा काटने गई थी।
यह भी पढ़ें: Amethi News: 5 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने तहसील में रंगे हाथ पकड़ा
अस्पताल में बच्ची को दी गई छुट्टी
ईस्वी की मां चारा काट रही थी और बालिका समीप के नलकूप पर पानी पीने चली गई। इसी दौरान आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और बालिका पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से बालिका गंभीर घायल हो गई और बालिका की चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बालिका को बचाया। बालिका को भी जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल से उपचार के बाद बालिका को छुट्टी दे दी गई।
Updated on:
20 Jun 2023 07:51 pm
Published on:
20 Jun 2023 07:46 pm

बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
