
Rampur: मुस्लिम युवकों ने जान पर खेल कर बचाई डूबते साधु की जिंदगी, लोगों ने की जमकर तारीफ
Hindi News Rampur: दरअसल हाल ही में हुई बारिश से नदियां-नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण पानी तेजी से बह रहा है। इसी के बीच रामपुर में बाइक से पुल पार करते समय 3 साधु गिर पड़े। एक साधु पानी में बह गया, जबकि अन्य 2 साधु पुल पर गिर गए। पुल पर गिरे साधुओं ने डूबते साथी को देख शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ मुस्लिम युवक आस-पास ही थे। जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर डूबते साधु को सकुशल बाहर निकाल लिया।
जिले के थाना क्षेत्र सैफनी के गांव बेरुआ के रपटा पुल का मामला प्रकाश में आया है। तीन साधु बाइक पर सवार होकर बेरुआ का रपटा पुल से चंद्रपुरा खुर्द के लिए जा रहे थे। तभी पुल पर पानी ज्यादा होने के कारण बाइक फिसल कर गिर गई, जिससे तीनों साधु पुल पर गिर गए और एक साधु नदी के पानी के तेज बहाव में बहने लगा। इस पर बाकी साधुओं ने चीख पुकार मचा दी। चीख पुकार सुन कर पास में मौजूद युवक सलीम, मोहम्मद आरिफ और नावेद ने पानी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद युवकों ने नदी में कूद कर पानी में बह रहे साधु को बाहर निकाला। इस घटना को देख कर सब लोग मुस्लिम युवकों की बहादुरी की तारीफ करने लगे। आस पास के इलाकों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना को देख कर लोग गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल दे रहे हैं।
Published on:
21 Sept 2023 08:00 am
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
