
आज़म खान के खिलाफ जया प्रदा लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, भाजपा ने की घोषणा
रामपुर: लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन में सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा आज एक और लिस्ट जारी की गयी। जिसमें उसने सपा के कद्दावर नेता आज़म खान के मुकाबले फिल्म अभिनेत्री और रामपुर से दो बार की सांसद रहीं जया प्रदा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जिसके बाद रामपुर लोकसभा देश की दिलचस्प लोकसभा सीट में शामिल हो गयी है। क्यूंकि आज़म खान और जया प्रदा में किस कदर अदावत है ये किसी से छिपा नहीं है।
नसीमुद्दीन सिद्दकी ने लोकसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान, भाजपा पर भी कसा तंज, देखें वीडियो
लड़ाई होगी दिलचस्प
जैसा की पहले से चर्चा और ये तय माना जा रहा था कि भाजपा रामपुर लोकसभा सीट पर आज़म खान के मुकाबले कोई बड़ा चेहरा ही मैदान में लाएगी। उसमें उसने जया प्रदा को लाकर इस सीट पर आज़म की मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। क्यूंकि 2009 में आज़म की खिलाफत के बावजूद भी जया प्रदा ने जीत हासिल की थी। फिर जया प्रदा को राजनीति में लाने वाले अमर सिंह आज़म खान को अपना सबसे बड़ा दुश्मन घोषित कर चुके हैं।
विकास नहीं इस चीज पर भाजपा लड़ने जा रही लोकसभा का चुनाव, अमित शाह ने किया खुलासा
आज ली सदस्यता
जया प्रदा ने आज ही पार्टी की सदस्यता दिल्ली मुख्यालय में ली थी। जिसके बाद शाम को उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम रामपुर लोकसभा से है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेपाल सिंह सांसद बने थे। लेकिन बीते डेढ़ साल से अधिक समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। लिहाजा उनका टिकट काटना तय था।
Published on:
26 Mar 2019, 7:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.