4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: महिला ने कह दिया कुछ ऐसा गुस्से में जीजा ने कर दिया ऐसा हाल, अस्पताल में भर्ती

-जीजा ने महिला पर किया हमला -आरोपी जीजा मौके से फरार -पुलिस आरोपी की तलाश में

less than 1 minute read
Google source verification
rampur

महिला ने कह दिया कुछ ऐसा गुस्से में जीजा ने कर दिया ऐसा हाल, अस्पताल में भर्ती

रामपुर। रामपुर में एक जीजा ने अपनी ही सालीपर फावड़े से वार कर घायल कर दिया। जिससे घर में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे घायल महिला के पति ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद महिला को अस्पताल में भार्ती कराया गया। हालाकि आरोपी जीजा मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें : सत्यपाल सिंह का जल्द होगा किडनी ट्रांसप्लांट, एम्स ने दिया भरोसा

दरअसल मकान के पैसे को लेकर महिला के जीजा और भाईयों के बीच झगड़ा चल रहा था। जिसके निपटारे के लिए महिला अपने पति के साथ मायके पहुंची। घायल महिला के पति ने बताया कि जब वे वहां पहुंचे तो झगड़ा काफी बढ़ गया था। लेकिन महिला ने अपने पति को मामले में चुप रहने को कहा और खुद झगड़ा सुलझाने पहुंच गई। इस बीच उसके भाईयो और जीजा में विवाद और बढ़ गया।

तभी महिला के मुंह से कुछ ऐसी बात निकल गई जिससे उसका जीजा गुस्से में आ गया और घर में ही रखे फावड़े से उस पर जोरदार वार कर दिया। महिला तुंरत लहुलुहान हो कर जमीन पर गिर गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जबकि महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में है।

ये भी पढ़ें : VIDEO: पाकिस्तान की इस हरकत पर आग बबूला हुए मुस्लिम धर्मगुरु, तो विंग कमांडर अभिनंदन पर भी दिया बड़ा बयान