26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: पाकिस्तान पर मुस्लिम धर्मगुरु का बयान, सैय्यद महमूद मदनी ने विंग कमांडर अभिनंदन के लिए कह दी बड़ी बात

-पाकिस्तान पर बरसे मुस्लिम धर्मगुरु -बंद करे हरकतें नहीं तो होगा इलाज-मदनी -राम मंदिर पर बचते नजर आए धर्मगुरु
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 4 Mar 2019, 2:35 PM IST

bagpat

पाकिस्तान पर मुस्लिम धर्मगुरु का बयान, सैय्यद महमूद मदनी ने विंग कमांदर अभिनंदन के लिए कह दी बड़ी बात

बागपत। एक तरफ विंग कमांडर को रिहा कर पाकिस्तान अपने उपर आतंक के लगे दाग को धुलना चाहता है। वहीं आए दिन सीमा पर से फायरिंग करने अपने नापाक मंसूबे को भी अंजाम देने में लगा है। लेकिन पाक के दोहरे रवैये की पोल खुल चुकी है। देश भर में पाकिस्तान का विरोध हो रहा है। वहीं पाक की इन हरकतों पर मुस्लिम धर्मगुरुओं की भी नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है।

ये भी पढ़ें : जिस कॉलेज से की पढ़ाई वहीं दी गई अंतिम विदाई, विनोद ने कहा था- शाम को आराम से बच्चों से करुंगा बात

आए दिन फायरिंग में शहीद हो रहे जवानों की शहादत पर बागपत पहुंचे मुस्लिम समाज के बड़े धर्मगुरु व जमीयत-उलेमा-ए हिन्द के महासचिव मौलाना सैय्यद महमूद मदनी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतवानी दी है। उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान जो हरकत कर रहा है उसे बंद करना पड़ेगा। पाकिस्तान को अपनी इन हरकतों से बाज आना पड़ेगा और अगर वो बाज नहीं आया तो उसका इलाज कर दिया जाएगा और उसका इलाज करने के लिए मुल्क भी तैयार है। इतना ही नहीं मौलाना मदनी ने पाक से लौटे विंग कमांडर अभिनंदन पर बोलते हुए कहा कि वो अभिनन्दन का अभिनन्दन करते हैं। वहीं अयोध्या मामले पर मदनी बोलने से बचते दिखे और कहा कि अभी मामला कोर्ट में है और चुप्पी साध ली। दरअसल मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सैय्यद महमूद मदनी बागपत में जमीयत -ए-उलेमा हिन्द के स्काउट गाइड कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें : BIG NEWS: देवबंद आया था जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर, जैश के पकड़े गए आतंकियों ने किई चौंकाने वाले खुलासे