
देवबंद आया था जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर, खुफिया विभाग को भी नहीं लगी भनक
सहारनपुर। हाल में सहारनपुर के देवबंद में छापेमारी कर खुफिया विभाग ने जैश के दो आतंकी शाहनवाज तेली और आकिब को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उनसे पूछ-ताछ की जा रही, जिसने कई चौकाने वाली खबर आ रही है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि जैश ए मौहम्मद का टॉप कमांडर दोनों की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले सहारनपुर में आया था। इतना ही नहीं कमांडर की आने की खुशी में दोनों ने एक पार्टी भी रखी थी। जिसनें कुछ छात्रों के अलावा बाहर से जैश से जुड़े लोग शामिल हुए थे।
दरअसल एटीएस की टीम दोनों को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ कर रही है जिसमें कड़ाई से पूछने पर उन्होंने ये खुलासा किया है। उन्होंने ये भी बाताया कि गिरफ्तारी से एक दिन पहले जैश कमांडर देवबंद में पार्टी दी गई थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जैश कमांडर यूपी के कई अन्य शहरों में भी गया और कुछ लोगों से मुलाकात की। इस सूचना के बाद एटीएस की टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को दी। साथ ही उन युवकों का ब्योरा भी जुटा लिया जिनसे एरिया कमांडर मिला था।
वहीं सूत्रों के मुताबित दोनों ने बताया कि लखनऊ, सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़ समेत कई शहरों में कमांडर गया था। एटीएस अफसरों ने दावा किया है कि शाहनवाज ही एरिया कमांडर के सबसे ज्यादा संपर्क में रहता था। आईजी का दावा है कि एरिया कमांडर के संपर्क में रहने वाले युवकों से पूछताछ की जा रही है।
आपको बता दें कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देश की खुफिया एजेंसिया सतर्क हो गई हैं। कुछ दिन पहेल यूपी एटीएस टीम ने सहारनपुर के देवबंद में बड़ी छपेमारी करते हुए जैश के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान शाहनवाज अहमद तेली और आकिब अहमद मलिक के रूप में हुई है। एटीएस की ओर से गिरफ्तार किए गए शाहनवाज अहमद तेली कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला है। जबकि आकिब पुलवामा का रहने वाला है। डीजीपी ने बताया कि शहनवाज जैश ए मोहम्मद का एक्टिव आतंकी हैं। बताया जा रहा है कि शाहनवाज का काम नए आतंकियों की भर्ती करना था। इसके साथ खुलासा हुआ है कि वह पिछले काफी समय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक्टिव था। पकड़ा गया शहनवाज आतंकियों की भर्ती करता था। साथ ही ग्रेनेड से हमला करने भी माहिर था।
Updated on:
3 Mar 2019, 2:02 PM IST
Published on:
3 Mar 2019, 2:02 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.