26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीरी छात्रों को देवबंद से भगाने की खबर निकली अफवाह, दारूल उलूम से आया बड़ा बयान

.दारूल उलूम ने जारी किए प्रेस नोट .कश्मीरी छात्रों को मदरसे से भगाने की अफवाह .अफवाह फैलाने वाले पर होगी कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 28 Feb 2019, 12:49 PM IST

deoband

कश्मीरी छात्रों को देवबंद के मदरसे से भगाने की अफवाह, दारूल उलूम ने जारी किए प्रेस नोट

देवबन्द। हाल में देवबंद से खुफिया विभाग ने जैश के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों कश्मीर के रहने वाले थे और देवबंद में रह कर आतंकियों की भर्ती और जैश के लिए काम रहे थे। दोनों आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद से ही देवबंद में कश्मीरी युवाओं को लेकर तनाव पूर्ण माहौल हो गया। कश्मीरी छात्रों को लेकर भी इलाके में तमाम अफवाह फैल रही थी, जिसे लेकर अब दारूल उलूम देवबंद की ओर से एक बयान सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि कश्मीरी छात्रों को मदरसे से वापस लौट जाने की अफवाह फैल रही है।

ये भी पढ़ें: विंग कमांडर अभिनंदन का वीडियो देख फूट-फूट कर रोने लगे बीजेपी विधायक, अपनी ही सरकार से कर दी बड़ी मांग, देखें वीडियो

देवबन्द में रह रहे कश्मीरी छात्रों को धमकी देने के चलते मदरसों से कश्मीरी तलबा को वापस लौट जाने की अफवाह फैल रही है। जिसके चलते दारलूम देवबंद में एक प्रेस नोट जारी कर इस अफवाह पर विराम लगा दिया है। प्रेस नोट जारी कर वक्त दारूल के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी ने कहा है कि वक्फ दारुल उलूम के नाम से जो गलत अफवाह उड़ाई जा रही हैं वह सरासर गलत है। वक्फ दारूल उलूम मे पड़ने वाले चाहे किसी भी प्रदेश के हो वो सब मदरसे में तालीम ले रहे हैं और उन्हें घर जाने की कोई छुट्टी नहीं दी गई है। मोहतमिम मौलाना सुफयान कासमी ने कहा कि इस तरह की अफवाहें उडाना सिर्फ मदरसों को बदनाम करने का षड्यंत्र है जिसकी तहकीक कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: BIG BREAKING: देवबंद से जैश के दो आतंकी गिरफ्तार, हमले के लिए युवाओं की करते थे भर्ती