26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: विंग कमांडर अभिनंदन का वीडियो देख फूट-फूट कर रोने लगे बीजेपी विधायक, अपनी ही सरकार से कर दी बड़ी मांग

-विंग कमांडर को वापस लाने के लिए उठी आवाज-पायलट अभिनंदन पाकिस्तान के कब्जे में-बीजेपी विधायक ने फेसबुक लाइव कर जताई चिंता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 28 Feb 2019, 9:58 AM IST

vikram saini

विंग कमांडर अभिनंनद का वीडियो देख फूट-फूट कर रोने लगे बीजेपी विधायक, अपनी ही सरकार से कर दी बड़ी मांग

मुजफ्फरनगर। विंग कमांडर अभिनंनद को पाकिस्तान में बंदी बनाए जाने के बाद पूरा देश उन्हें वापस लाने की मांग कर रहा है। आम जनता जहां उनके सकुशल वापस आने की प्रार्थना कर रही है वहीं नेता भी सरकार से पायलट को जल्द से जल्द वापस लाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने भी अपनी सरकार और पीएम मोदी से पायलट को छुड़ाने की मांग कर दी है। इतना ही नहीं एक वीडियो में विक्रम सैनी फूट-फूट कर रो रहे हैं। बीजेपी विधायक का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।

खतौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी अपने बयानों से सुर्खियों में रहते रहे हैं। इस बार अपने वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारतीय एयरफोर्स की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की गई। इस बीच बुधवार को पाक में वायुसेना की ओऱ से हवाई हमले की कोशिश की गई लेकिन उसे विफल कर दिया गया, लेकिन इसी दौरान भारत का पायलट विंग कमांडर अभिनंदन पकड़ा गया।

पाकिस्तान की ओर से अभिनंनद का एक के बाद एक कई वीडियो भी जारी किया गया। जिसे देख कर बीजेपी विधायक विक्रम सिंह काफी परेशान हो गए। उन्होंने फेसबुक लाइव कर अपना दर्द बया किया, जिसमें वो रोते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें वो कह रहे हैं कि हमारी वायुसेना का पायलट पाकिस्तान की सेना ने पकड़ लिया है। पाक के सैनिकों ने हमारे पायलट को पीटते हुए एक वीडियो भेजा है, जिसको देखकर में बेहद आहत हुआ हूं। अपने को काबू में नहीं रख सका, इसलिए फूट कर रोने लगा। मैंने प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है कि हमारे पायलट को छुड़ाया जाए। इसके साथ ही वीडियो में उन्होंने देशवासियों से हिम्मत दिखाने की मांग की है। वीडियो में विक्रम सैनी कह रहे हैं कि अगर हमारे पायलट को खरोंच तक आई तो पाकिस्तान का मिटा देंगे नामोनिशान उन्होंने कहा कि

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग