
jaish
सहारनपुर/देवबंद. पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देश की खुफिया एजेंसिया सतर्क हो गई हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों और संदिग्ध लोगों को लेकर छापेमारी के साथ उनसे पूछताछ की जा रही है। इस बीच यूपी एटीएस टीम ने सहारनपुर के देवबंद में बड़ी छपेमारी करते हुए जैश के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान शाहनवाज अहमद तेली और आकिब अहमद मलिक के रूप में हुई है, गिरफ्तार किए गए आतंकियों की उम्र 20-25 साल के बीच बताई जा रही है। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं कड़ी सुरक्षा के बीच आतंकियों को सहारनपुर कोर्ट ले जाया गया।
एटीएस की ओर से गिरफ्तार किए गए शाहनवाज अहमद तेली कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला है। जबकि आकिब पुलवामा का रहने वाला है। डीजीपी ने बताया कि शहनवाज जैश ए मोहम्मद का एक्टिव आतंकी हैं। बताया जा रहा है कि शाहनवाज का काम नए आतंकियों की भर्ती करना था। इसके साथ खुलासा हुआ है कि वह पिछले काफी समय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक्टिव था। पकड़ा गया शहनवाज आतंकियों की भर्ती करता था। साथ ही ग्रेनेड से हमला करने भी माहिर था।
यूपी पुलिस डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए शाहनवाज और आकिब दोनों क्रमश कुलगाम और पुलगामा का रहने वाले है। दोनों बिना किसी कारण देवबंद में रह रहे थे। एटीएस ने जब छापेमारी की तो दोनों आतंकियों के पास से 32 बोर की पिस्टल, 30 जिंदा कारतूस, बहुत सारे जिहादी चैट, कई वीडियो और फोटोग्राफ बरामद किए हैं।
फिलहाल इनसे पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इनकी फंडिंग कहां से होती है और इनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही इनका क्या मकसद था इसकी भी जांच की जा रही है। पुलवामा अटैक से पहले ये दोनों यहां रह रहे थे या बाद में यहां आए इसका भी पता लगाया जा रहा है।
आपको बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था, जिसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी। हमला करने वाला आतंकी भी कश्मीर का ही रहने वाला था। जिसके बाद से खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई थीं। इसके साथ ही खुफिया एजेंसियों के मुताबिक जैश भारत में हमले करने के लिए देश के ही युवाओं को बरगला कर भर्ती कर रहा है। इसके बाद से यूपी में भी कई जगह छापेमारी और सघन चेकिंग की जा रही थी। वैसे पश्चिमी यूपी के कई जिलों में इससे पहले भी एटीएस की टीम छापेमारी कर चुकी है। जहां से आईएसआईएस के माड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था। इस दौरान भी एटीएस ने कई संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया था।
Updated on:
22 Feb 2019, 4:59 PM IST
Published on:
22 Feb 2019, 1:13 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.