26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: खुफिया विभाग की कार्रवाई तेज, जैश के आतंकियों के बाद दो बांग्लादेशी संदिग्ध गिरफ्तार

-अवैध नागरिकों का ठिकाना बना देवबंद-पुलिस ने दो बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार-एसटीएफ ने पकड़े थे जैश के दो आतंकि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 26 Feb 2019, 11:44 AM IST

devband

खुफिया विभाग की कार्रवाई तेज, जैश के आतंकियों के बाद दो बांग्लादेशी संदिग्ध गिरफ्तार

सहारनपुर। हाल ही में एटीएस ने देवबंद से जैश के दो संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा। लेकिन अब बीती रात खुफिया विभाग औऱ पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध तरीके से रह रहे दो बंगलादेशियों को हिरासत में लिया है। बांग्लादेशियों के पकड़े जाने के बाद से इलाके में एक बाऱ फिर हड़कंप मचा हुआ है। इसके अलावा पुलिस इलाके के अन्य जगहों पर भी छापेमारी कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल पकड़े गए दोनों बांग्लादेशी से पूछ-ताछ जारी है।

ये भी पढ़े: जैश-ए-मोहम्मद के दोनों आतंकियों को ले जाया गया कोर्ट, देखें वीडियो

दरअसल गुरुवार की देर रात एटीएस टीम ने मोहल्ला खानकाह स्थित एक निजी छात्रावास पर छापेमारी करते हुए मदरसा छात्र के रूप में रह रहे पाकिस्तानी के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के दो संदिग्ध आतंकी शाहनवाज तेली व आकिब अहमद को गिरफ्तार किया था। देवबंद से संदिग्ध आतंकी पकड़े जाने के बाद से पूरे जिला हाईअलर्ट पर है। जिसके चलते सोमवार को ट्रेन से भागने की फिराक में रेलवे स्टेशन पर पहुंचे बांगलादेश के दो युवकों को पुलिस व खुफिया विभाग की संयुक्त टीम ने धर दबोचा। पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान मामून रशीद उर्फ दुलाल निवासी गांव सुनार थाना मुसतगासा ढाका व शुऐब हुसैन अम्मार गांव जमालपुर मेख जिला किशोरगंज बांगलादेश के रूप में हुई है।

ये भी पढ़े: BIG BREAKING: देवबंद से जैश के दो आतंकी गिरफ्तार, हमले के लिए युवाओं की करते थे भर्ती

कोतवाली प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों बांगलादेशी अवैध रूप से हिंदुस्तान में रह रहे थे। दोनों ही युवकों के पास न तो पास्पोर्ट है और न ही वीजा। खूफिया विभाग की सूचना के बांगलादेशियों को नगर के रेलवे स्टेशन से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया है जब वह ट्रेन द्वारा भाग जाने की फिराक में थे। बताया कि मुकदमा कायम कर दोनों को जेल भेजा जा रहा है। आपको बता दें कि २ फरवरी को भी स्थानीय पुलिस व खूफिया विभाग ने छापेमारी करते हुए अवैध रूप से रह रहे पांच बांगलादेशियों को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़े: VIDEO: मदरसे को लेकर एक और विधायक का बड़ा बयान, देखें पूरा वीडियो