15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rampur News: नम आंखों के बीच हुआ सगे भाइयों का अंतिम संस्कार, मच गई चीख-पुकार

Rampur News: यूपी के रामपुर में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो सगे भाइयों के शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे तो चारों ओर चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Last rites of brothers took place amidst tears in Rampur

Rampur News: नम आंखों के बीच हुआ सगे भाइयों का अंतिम संस्कार..

Rampur News Today: रामपुर के थाना मिलक क्षेत्र के क्रमचा गांव निवासी विजय के रिश्तेदार के यहां रविवार को शादी का कार्यक्रम था। इसमें विजय अपने परिवार के साथ नोएडा से अपने गांव आया था। इस दौरान उसका 14 वर्षीय पुत्र विशाल और 10 वर्षीय पुत्र निहाल तथा उसके भाई विजेंद्र के बेटे 14 वर्षीय सौरभ व 13 वर्षीय सिद्धार्थ बाइक से शनिवार की दोपहर कपड़े खरीदने के लिए रामपुर आए थे।

देर शाम वापस जाते समय मिलक क्षेत्र में हाईवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 14 वर्षीय विशाल की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से घायल निहाल, सौरभ व सिद्धार्थ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। अस्पताल ले जाते समय 10 वर्ष के निहाल ने भी दम तोड़ दिया था।

पोस्टमार्टम के बाद दोनों भाइयों के शव क्रमचा गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। चारों ओर चीख-पुकार मच गई। दोपहर बाद दोनों भाइयों का नम आंखों के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि दो भाइयों का इलाज चल रहा है।