13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM योगी तक पहुंचा सांसद लोधी को धमकी देने का मामला, जांच के लिए बनी 10 लोगों की टीम

सांसद घनश्याम सिंह लोधी को अभी तक तीन बार धमकी भरे मैसेज मिल चुके हैं। इस मामले की जांच कराने के लिए 10 लोगों की विशेष टीम गठित की गई है।

2 min read
Google source verification

रामपुर सांसद घनश्याम सिंह लोधी को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है। सांसद को बार-बार धमकी मिलने का मामला मुख्यमंत्री योगी तक पहुंच चुका है। सांसद लोधी सोमवार को मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ गए थे। वहां पर उन्होंने उनसे इस बात की चर्चा की।

मुख्यमंत्री योगी ने लोधी से कहा कि वो चिंता ना करें। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने ये भी बोला कि जो भी इन हरकतों के पीछे है उन्हें जल्द ही पकड़ा जाएगा। इस मामले को लेकर उन्होंने आला अधिकारियों को निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें-रामपुर बीजेपी सांसद को फिर मिली धमकी, केस वापस ले लो, नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा

10 लोगों की स्पेशल टीम हुई गठित
मुरादाबाद के डीआईजी शलभ माथुर ने बताया, “सांसद घनश्याम लोधी को धमकी भरे मैसेज भेजने के मामले में अब 10 सदस्यीय विशेष टीम गठित कर दी गई है। नंबर की आईपी एड्रेस भी ट्रैक किया गया है। अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की गई है जिसमें जरूरी टिप्स दिए गए हैं।”

सांसद को रविवार की रात भी आया मैसेज
सांसद को रविवार रात को फिर से धमकी भरे मैसेज मिले हैं। व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज में लिखा है, “पुलिस कितनी भी कोशिश कर ले, वह मेरे तक नहीं पहुंच सकती है। क्योंकि मेरा नेटवर्क काफी बड़ा है।”

जान से मारने की मिली थी धमकी
सांसद घनश्याम सिंह लोधी को संदीप सिंह खालिस्तानी नाम के एक युवक ने धमकी भरे संदेश भेजे हैं। उसने खुद को लश्कर-ए-खालसा का बताया है। मैसेज मिलने के बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत एसपी से की थी। इसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली में संदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

दूसरी धमकी में कहा-केस वापस ले लो
रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उन्हें फिर से धमकी मिली थी। उस मैसेज में केस को वापस लेने की बात कही गई थी। बार-बार धमकी मिलने के बाद सांसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मामले की जांच में पुलिस की सर्विलांस टीम के साथ-साथ खुफिया एजेंसिया भी लगी हुई है। पुलिस के मुताबिक उड़ीसा के नंबर से सांसद को धमकी दी जा रही है। इसके साथ ही रामपुर पुलिस ने नंबर का आईपी एड्रेस ट्रैक कर लिया है।