
रामपुर: भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले और मोदी सरकार में नम्बर दो यानि गृह मंत्री अमित शाह का आज 55वां जन्मदिन है। जिसमें उन्हें देशभर से कार्यकर्ता और पार्टी नेता बधाई दे रहे हैं। लेकिन शहर की मुस्लिम महिलाओं ने अमित शाह को अपने अंदाज में बधाई देकर सुर्खियां बटोर लीं हैं। शहर में मुस्लिम महिलओने ने केक काटकर अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इन्होने मनाया
यहां बता दें कि रामपुर में अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ की महिला विंग की राष्ट्रीय प्रवक्ता मारिया फरहत के निवास स्थान पर गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जन्मदिन को मुस्लिम महिलाओं ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। गृहमंत्री की लंबी उम्र के लिए दुआएं की गई।
ये काम किया
इस मौके पर अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ की महिला विंग की राष्ट्रीय प्रवक्ता मारिया फरहत ने बताया कि गृहमंत्री रहते हुए अमित शाह ने देश के लिए अच्छे कार्य किये। उन्होंने तीन तलाक के कानून पर अच्छा कार्य किया है। आगे भी वो मुस्लिम महिलाओ की बेहतरी के लिए कार्य करें इसलिए हमने उनकी लंबी उम्र की दुआ की है। इस कार्यक्रम में काफी तादाद में मुस्लिम महिलाएं मौजूद रहीं।
Published on:
22 Oct 2019 08:43 pm

बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
