4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dussehra 2024: रामपुर में मेला मार्गों पर चार घंटे तक नहीं होगी भारी वाहनों की एंट्री, प्रशासन अलर्ट

Dussehra 2024 News: यूपी के रामपुर में शनिवार को दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

2 min read
Google source verification
no entry of heavy vehicles on fair routes in Rampur on dussehra 2024

Dussehra 2024: रामपुर में मेला मार्गों पर चार घंटे तक नहीं होगी भारी वाहनों की एंट्री।

Rampur Dussehra 2024: रामपुर में दशहरा के पर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। शहर में तीन स्थानों सहित जिले भर में 32 स्थानों पर होने वाले रावण दहन को लेकर सभी जगहों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है। रामलीला वाले मार्गों पर शाम चार बजे से आठ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

शनिवार को शहर में कोसी मंदिर रोड स्थित रामलीला मैदान, आदर्श कॉलोनी और ज्वाला नगर में रावण दहन होगा। साथ ही मेलों का भी आयोजन किया जाना है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 29 स्थानों पर रावण का दहन होगा। जिसमें बिलासपुर, शाहबाद, मिलक, टांडा नगर और तहसील क्षेत्रों में रावण का दहन होगा। इसको लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:संभल में ट्रक की साइड लगने से पेड़ में घुसी पिकअप, युवक की मौत, पत्नी को हो गई बेहोश

एसडीएम व डिप्टी कलेक्टर के साथ ही तहसीलदारों को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। इसके साथ ही दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर भी प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम जोगिंदर सिंह व एसपी विद्या सागर मिश्र ने अधिकारियों को दुर्गा पूजा व दशहरे के मौके पर शांति व्यवस्था को कायम रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही इस दौरान नई परंपरा न पड़ने देने के लिए अलर्ट रहने को कहा है। प्रत्येक मजिस्ट्रेट के साथ ही सीओ को लगाया गया है। इसके साथ ही सभी थानाध्यक्षों को भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

4 बजे से भारी वाहनों का बदलेगा मार्ग

  • स्वार रोड पर कोसी मंदिर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इधर से गुजरने वाले वाहन जिला अस्पताल रोड से बापू मॉल होते हुए गुजरेंगे।
  • राधा रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यहां से गुजरने वाले वाहन हाईवे से होकर गुजरेंगे।
  • ज्वाला नगर में टैक्सटाइल्स कॉलोनी की तरफ भारी वाहन नहीं जाएंगे। यहां से जाने वाले वाहन शाहबाद रोड से गुजारे जाएंगे।