8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pulwama attack: मुस्लिम महिलाआें ने मुर्दाबाद नारों के साथ पाकिस्तान का झंडा जलाकर दिखार्इं चूड़ियां – देखें वीडियो

आक्रोशित मुस्लिम महिलाआें ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ जलाया झंडा
less than 1 minute read
Google source verification
news

Pulwama attack: मुस्लिम महिलाआें ने मुर्दाबाद नारों के साथ पाकिस्तान का झंडा जलाकर दिखार्इ चूड़ियां - देखें वीडियो

रामपुर।पुलवामा में जवानों पर हुए हमले के बाद से जहां देश के लोगों में गुस्सा हैं।वहीं अब पाकिस्तान पर मुस्लिम महिलाआें का भी गुस्सा फूट गया।मुस्लिम महिलाआें ने रविवार को रामपुर में पुलिस चौकी चौराहे पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये।इसके साथ ही पाकिस्तान के झंडे को आग के हवाले कर अपना आक्रोश जताया।इतना ही नहीं उन्होंने मीडिया कैमरों के जरिये कई दर्जन चूड़ियां हाथों में लेकर पाकिस्तान को पहनने के मैसेज दिया।

यह भी पढ़ें- Pulwama attack: इन मुस्लिमों ने प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखकर की एेसी मांग, जानकर आप भी करेंगे तारीफ

इस जगह एकत्र हुर्इ मुस्लिम महिलाएं

दरअसल रविवार को एक संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मारीया मुस्लिम महिलाआें के साथ रामपुर स्थित पुलिस चौकी चौराहे पर पहुंची।यहां महिलाआें ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इतना नहीं इस मौके पर उन्होंने पाकिस्तान के झंडे को आग के हवाले कर दिया।मारिया ने कहा कि पाकिस्तान कायर है।इसीलिए उसने एेसी हरकत को अंजाम दिया है।हम मीडिया के माध्यम से उन्हें कैमरे के जरिये चूड़ियां भेंट कर रहे हैं। इतना ही मौके पर मौजूद महिलाआें ने कहा कि पाकिस्तान कायर है, पाकिस्तान में कायर लोग पनपते हैं।कायर होने का प्रमाण समय समय पर पाक देता रहा है।पाक को चाहिए कि वह कायराना हरकत छोड़ें हिम्मत हैं, तो सामने से मुकाबला करें।

इसलिए महिलाआें ने दिखार्इ चूड़ियां

मारिया खान बोली यह कई दर्जन चूड़ियां हैं।ये चूड़ियां उन शहीद जवानों की विध्वा पत्नियों की हैं।जिनके सुहाग को पाकिस्तानियों ने उजाड़ा है।अब इन चूड़ियों को पहनकर पाक बैठ जाये।क्योंकि पाक ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जो हरकत की हैं।यह पाकिस्तान की कायराना हरकत को दिखाता है।