26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब मुठभेड़ से थर्राया सपा नेता आजम खान का शहर रामपुर, पुलिस ने बदमाश को किया बेहाल

मुठभेड़ में घायल होने के बाद 25000 का इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 15 Nov 2018, 3:43 PM IST

Encounter

अब मुठभेड़ से थर्राया सपा नेता आजम खान का शहर रामपुर, पुलिस ने बदमाश को किया बेहाल

रामपुर. समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान का शहर रामपुर बुधवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों के मुकाबले शांत रहने वाले रामपुर में भी बुधवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने 25000 के एक इनामी बदमाश को गोली मारकर घायल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बदमाश का दूसरा साथी भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश के पैर में गोली लगी है ।

पुलिस के मुताबिक बीती रात बदमाश सगीर और उसके साथी की पुलिस टीम से मुटभेड़ हो गई। इस दौरान सगीर और उसके साथी ने मिलकर पुलिस टीम पर कई राउंड गोलियां चलाई । इसके बाद पुलिस टीम की तरफ से जबाबी फायरिंग में एक गोली सगीर के पैर में लग गई, जिससे वह वहीं गिर पड़ा, जबकि उसका एक साथी भागने में सफल हो गया । घायल सगीर को पुलिस ने अपनी कस्टडी में लेकर एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है ।

यह भी पढ़ें- दो करोड़ की डकैती से उत्तर प्रदेश पुलिस के उड़े होश, VIDEO में देखें पूरा नजारा

एसपी शिव हरी मीणा के मुताबिक रात में गश्त कर रही पुलिस टीम को एक बाइक सवार ने बताया कि दो बाइक सवार बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए रोड से जा रहे हैं। उस शक्स ने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने मुझे लूटने का भी प्रयास किया था। हलाकि, वह शख्स उनसे बचकर भाग आया। पुलिस टीम ने उस बाइक सवार की बात को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपने SHO और सीओ राहुल कुमार को मामले की जानकारी देते हुए उन्हें सबको वहां बुलाया और सभी ने मोर्चा संभालते हुए बदमाशों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान 25000 का इनामी बदमाश सगीर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि सगीर का दूसरा साथी भाग जाने में कामयाब रहा। इस मुठभेड़ के बाद एसपी शिव हरि मीणा, एडिशनल एसपी अनिल कुमार, सीओ राहुल कुमार, थानाध्यक्ष जीत सिंह समेत तकरीबन 3 दर्जन पुलिस के जवानों ने 3 घंटे तक रात में कई हेक्टेयर जमीन में लगे गन्ने के खेत में कांबिंग की। हालांकि, उस कांबिंग में पुलिस को कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी।

यह भी पढ़ें- शादी समारोह में अचानक दो पक्षों में हुई फायरिंग और पथराव में कई घयाल

गिरफ्तार बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के कई जवान उसकी सुरक्षा में लगाए गए हैं। साथ ही संबंधित थाने की पुलिस 25000 के इनामिया बदमाश की अपराध कुंडली खंगालने में लगी है। बदमाश की हालत में सुधार होने के बाद उसका मेडिकल करवाकर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। एसपी शिव हरि मीणा की रामपुर में पद संभालने के बाद यह पहला मुठभेड़ है । इस मुठभेड़ में वह खुद बदमाशों को ललकार रहे थे और उनकी पुलिस टीम उनके पीछे गन्ने के खेत में काम्बिंग कर रही थी।

यह भी पढ़ें- जीजा ने पत्नी के भाई को बुलाया घर से बाहर फिर किया ऐसा हाल कि देखने वालों के भी उड़ गए होश

रामपुर पुलिस ने बीते एक सप्ताह में तीन ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिन पर 25-25 हज़ार का इनाम घोषित था । पहला बदमाश बरेली ज़िले की पुलिस कांस्टेबिल का हत्त्यारा था, जो हत्त्या करके रामपुर में रह रहा था। उस पर वहां के एसएसपी ने 25 हज़ार का इनाम रखा था । कोतवाली सिविल लाइन पुलिस ने मुटभेड़ के दौरान गिरफ्तार करके जेल भेजा। दूसरा बदमाश बिलासपुर कोतवाली इलाके का था, जो काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार करके जेल भेजा और बीती रात तीसरे बदमाश सगीर को पुलिस ने दबोच लिया।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग