26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PHOTOS: रामपुर का नाम इन्होंने रख दिया था ‘फैजाबाद’

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का नाम भी फैजाबाद रख दिया गया था। हालांकि एक व्यक्ति ने उस समय सलाह न दी होती तो शायद आज इतिहास कुछ और ही होता।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 9 Nov 2018, 11:27 AM IST

picture

मुगलों के शासन काल से 400 वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश में कटेहर राजपूतों का शासन हुआ करता था। वहीं रूहेला शासकों से पूर्व मुरादाबाद मंडल का रामपुर जिला एक रियासत था और इसकी सीमाएं काफी दूर तक थीं। बताया जाता है कि करीब 645 वर्ग मील में रामपुर का भूभाग फैला था और 1200-1300 ईसा पूर्व यहां कटेहर राजपूत राजा राज किया करते थे।

picture

इनमें से एक राजा रामसिंह के नाम पर ही इस क्षेत्र का नाम रामपुर रखा गया था और इन्हीं के नाम पर चार छोटे-छोटे गांव भी बनाए गए थे। फिर पूरे नगर को रामपुर नाम दिया गया था।

picture

यहां मुगल शासन से पूर्व राजपूत राजाओं का अधिकार हुआ करता था। फिर 7 अक्टूबर 1774 में नवाबी शासन यहां पर शुरू हुआ। वहीं 1733 ईसवी में बरेली के आंवला में जन्मे फैजुल्ला खां रामपुर के पहले नवाब बने थे। इसकी कमान हाथ में आने के बाद उन्हें क्षेत्र का नाम रामपुर पसंद नहीं आया और इस्लाम में आस्था होने के कारण वह इसका नाम बदलना चाहते थे। वह फारसी और अरबी के अच्छे जानकार थे और उसी भाषा से अपनी रियासत का नाम लेना चाहते हैं। उन्होंने ही सबसे पहले रामपुर का नाम बदला था।

picture

नवाब फैजुल्ला खां ने रामपुर का नाम बदलकर फैजाबाद कर दिया था और कई दिनों तक इसका नाम फैजाबाद ही रहा। लेकिन पहले से ही मुगलों ने फैज़ाबाद नाम से एक नगर बसाया हुआ था। जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश का एक जिला भी है और दीपावली के दिन इसका नाम बदलकर अयोध्या किया गया है। उस दौरान रामपुर नवाब के एक सिपहसालार ने उन्हें बताया कि फैजाबाद के नाम से पहले से ही एक नगर पूर्वी भाग में बसा हुआ है।

picture

नवाब ने रामपुर यानी तत्कालीन 'फैजाबाद' का नाम बदलकर मुस्तफाबाद कर दिया। इसके बाद कई दिनों तक इसी नाम से रियासत का कामकाज चलाया गया। लेकिन समय बाद ही उनके सिपहसालारों ने बताया कि मुस्तफाबाद नाम से भी पहले से ही एक नगर है। इसके बाद उन्होंने रामपुर नगर के कई दूसरे नाम सुझाए। जब उनके बारे में पता किया गया तो मालूम हुआ कि इन सभी नामों से पहले से ही मुगल साम्राज्य में नगर बसा हुआ है।

picture

नवाब फैजुल्ला खां ने रामपुर का नाम बदलने का प्रस्ताव निरस्त कर दिया और इसका नाम तब से ही रामपुर चला आ रहा है। सोचिए कि यदि उस वक्त फैज़ाबाद न होता तो आज अयोध्या फैज़ाबाद जिले का हिस्सा न होता। बल्कि फैजाबाद मुरादाबाद मंडल का एक जिला होता।