15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Reality Check: क्‍या Azam Khan को पुलिस ने किया गिरफ्तार, Rampur Police के फूले हाथ-पांव

Highlights Whatsapp पर वायरल हुई Azam Khan की गिरफ्तारी की खबर सपाइयों समेत अन्‍य लोगों में मची खलबली Twitter पर रामपुर पुलिस को टैग कर सच्‍चाई जानने की कोशिश की

2 min read
Google source verification
azamkhan.jpg

रामपुर। सोशल मीडिया पर रविवार देर रात काे फैली एक खबर ने हड़कंप मचा दिया। खबर फैली कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद आजम खान (Azam Khan) का रामपुर पुलिस (Rampur Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी की खबर वायरल (Viral) होने के बाद सपाइयों समेत अन्‍य लोगों में खलबली मच गई। सभी इसकी सच्‍चाई जानने की कोशिश करने लगे। मामला गरमाने के बाद रामपुर पुलिस ने इसकी सच्‍चाई बताई।

यह भी पढ़ें:Rampur: भाजपा ने उतारे सबसे ज्‍यादा स्‍टार प्रचारक लेकिन फिर भी जीत गई सपा

80 से ज्‍यादा केस दर्ज हैं आजम पर

दरअसल, सपा सांसद आजम खान पर 80 से ज्‍यादा केस दर्ज हो चुके हैं। उनके खिलाफ बकरी चोरी और भैंस चोरी समेत कई और गंभीर धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही उनकी पत्‍नी डॉ. तजीन फातिमा व उनके बेटे के खिलाफ भी कई केस दर्ज हुए हैं। रविवार देर रात को रामपुर में व्‍हाट्सऐप ग्रुप (Whatsapp) पर एक खबर वायरल हुई। इसमें बताया गया कि मौलना जौहर अली यूनिवर्सिटी से आजम खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद रामपुर के लोगों ने सच्‍चाई जानने के लिए एक-दूसरे को फोन करना शुरू कर दिया। इसको लेकर कुछ लोगों ने ट्व‍िटर (Twitter) पर रामपुर पुलिस को टैग कर सच्‍चाई जानने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: Rampur: इन सपा नेताओं पर लगा कार में महिला से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया केस दर्ज

आज होगी आरोपी की गिरफ्तारी

मामला सामने आने के बाद पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। रामपुर पुलिस ने आजम खान की गिरफ्तारी का खंडन किया। सीओ सत्‍यजीत गुप्‍ता का कहना है क‍ि यह एक अफवाह है। ग्रुप एडमिन ने व्‍हाट्सऐप मैसज को लेकर गंज कोतवाली में एक तहरीर दी है। इसके तहत आरोपी जीशान नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोमवार को उनके घर में कोई मौत हो गई थी। इस वजह से पुलिस ने उसको गिरफ्तार नहीं किया था। आज उसकी गिरफ्तरी होगी। वहीं, कोतवाल रामवीर सिंह ने कहा कि आरोपी के परिजनों ने बताया है कि वह मानसिक रोगी है। उसको मुरादाबाद के मानसिक रोग विशेषज्ञ से इलाज चल रहा है। परिजनों ने इसके दस्‍तावेज भी दिए हैं। दो घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।