6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सासंद आजम खान की पेशी से पहले बढ़ाई गई रामपुर कलेक्ट्रेट की सुरक्षा

बेटे अब्दुल्ला के जन्म प्रमाण-पत्र मामले में हैं सभी आरोपी कलेक्ट्रेट के आसपास से आने वालों की हो रही है निगरानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 29 Feb 2020, 12:51 PM IST

azam.png

रामपुर. समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खान को सीतापुर की जिला जेल से लाने के लिए रात से ही रामपुर सीओ सिटी समेत कई पुलिस के वरिष्ठ अफसर सीतापुर पहुंच गए। इसके बाद अलसुबह सपा सांसद आजम खान के परिवार को लेकर पुलिस की टीम रवाना हुई। शनिवार को एडीजे-6 की अदालत में उनकी पेशीसे पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रामपुर एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट गेट के अंदर से लेकर कलेक्ट्रेट गेट के बाहर और कोर्ट कैंपस के अंदर से लेकर कोर्ट कैंपस के बाहर तक की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिला कलेक्ट्रेट को चारों तरफ से पुलिस सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। इस वक्त कलेक्ट्रेट के आसपास से आने वाले लोगों को भी सर्च किया जा रहा है और जो लोग संदिग्ध हैं। उनकी तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा जिस रूट से आजम खान को रामपुर की सेशन कोर्ट में पेश होंगे। उस रोड से कोर्ट आने तक मिलक कोतवाली थाना शहजाद नगर थाना सिविल लाइन पुलिस अपने-अपने इलाकों में अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट पर जमी रही। पुलिस के कई अफसर उनकी ड्यूटी प्वाइंटों को स्वयं जा करके चेक कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जेल जाने के एक दिन बाद ही सांसद आजम खान को 8 मुकदमों में मिली जमानत

गौरतलब है कि दो जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के आरोप में आजम खान, उनकी पत्नी तंजील फातमा और बेटा अब्दुल्लाह आजम खान फंसे हुए हैं। इसी मामले में उनकी जमानत याचिका पर कोर्ट सुनवाई करेगा। इसीलिए उन्हें कोर्ट में लाया जा रहा है। देखने वाली बात यह होगी कि शनिवार को समाजवादी पार्टी के कद्दावर मुस्लिम नेता मोहम्मद आजम खान को एडीजे-6 की अदालत से कोई राहत मिलेगी या फिर आजम खान के लिए यह आफत बनी रहेगी। यह तो सुनवाई के बाद ही साफ हो पाएगा।