26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: नवाब खानदान के इस तोता की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, तलाशने वाले को मिलेगा इनाम

—तोते को गुम होने के बाद रामपुर का नवाब खानदान दुखी है—नवाब खानदान की तरफ से शहर में एनाउसमेंट कराकर तोते को तलाशा जा रहा है—तोते के रूम में सर्दी के मौसम में हीटर लगवाया गया था  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 3 Mar 2019, 11:07 AM IST

sanam

VIDEO: नवाब खानदान का यह तोता है बेशकीमती, इसे तलाशने पर मिलेगा इतना इनाम

ओमपाल सिंह राजपूत/रामपुर. पक्षी प्रेम की आपने बहुत कहानियां सुनी और पढ़ी होंगी। आज हम आपको एक ऐसे परिवार के बारे में बताने जा रहे है, जो एक तोते को लेकर परेशान है। तोता उनके परिवार के सदस्य की तरह था। लेकिन वह अचानक गुम हो गया। तोते को गुम होने के बाद रामपुर का नवाब खानदान दुखी है। वहीं तलाशने वाले को इनाम देने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें: देश के सबसे बड़े यूट्यूबर को मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, कुछ ही समय में बन गया करोड़पति

नवाब खानदान की तरफ से शहर में एनाउसमेंट कराकर तोते को तलाशा जा रहा है। तोते की जानकारी देने वाले को 10 हज़ार और खोज कर लाने वाले को 20 हज़ार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। रामपुर के नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाली सनम खान ने तोते की खोज में शहर में घर-घर जाकर खुद पम्पलेट बांट रही हैं, साथ ही सार्वजनिक जगहों पर चस्पा भी कर रही हैं। तोता न मिलने की वजह से पूरा परिवार सदमे में है। सनम खान ने बताया कि तोते के जाने के बाद से परिवार के लोग खाना भी नहीं खा रहे है। दिन निकलने के साथ ही तोते को खोजने शुरू कर दिया जाता है। यह सिलसिला सूरज ढलने तक चलता है। उन्होंने बताया कि तोते को खोजने के लिए कई मजारों पर भी जाकर दुआ मांगी जा रही है।

सनम खान ने बताया कि 2010 में मार्केट से बच्चा लेकर आए थे। तोते से इस कदर लगाव हुआ कि उसके खाने पीने और सोने जागने से लेकर गर्मी सर्दी के मौसम में रहने के लिए बेहतर इंजताम किए हुए थे। सर्दी में तोते के लिए रुम हीटर तक लगवाया गया था। छत के ऊपर उसका स्टैंड बना हुआ था। दो सप्ताह पहले कटरा जलालुद्दीन में पिंजरा खुलने की वजह से उड़ गया। उसे आस-पास खोजा गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

यह भी पढ़ेें: जमीन घोटाला मामले में ग्रेनो अथॉरिटी के पूर्व सीईओ समेत 5 अफसरों पर हुई बड़ी कार्रवाई

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग