
Horrific Accident in Rampur: वाहन ने महिला को लगभग 500 मीटर दूर तक घसीटा। इससे शव के बुरी तरह चिथड़े उड़ गए। बेटे ने मां के शव की पहचान की। परिजनों ने पुलिस की मदद से डंपर को उत्तराखंड से पकड़ लिया।
वाहन चालक मौके से भाग निकला। गदरपुर रोड स्थित मिलक खानम कालोनी में बलजिंदर सिंह का परिवार रहता है। शनिवार की सुबह लगभग छह बजे उसकी पत्नी नरेंद्र कौर मॉर्निंग वॉक पर निकल गई। इस बीच वह वह लकड़ियां भी बीनने का काम भी करती थी। बताया गया है कि वह किनारे चल रही थी कि तभी मिलक खानम की तरफ से डंपर तेजी से गुजरा और महिला को चपेट में लेकर घसीटता हुआ निकल गया। महिला को लगभग पांच सौ मीटर तक घसीटे जाने से शरीर का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से गायब था।
एक्सीडेंट की जानकारी होते ही कालोनी के तमाम लोग आ गए। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बेटे शमशेर सिंह ने मां के शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि सुबह के समय सैर करने के दौरान अनियंत्रित डंपर ने महिला को कुचल दिया। बुरी तरह कुचले जाने के कारण शव की स्थिति खराब हो गई थी। वाहन को बरामद कर लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है।
भयानक एक्सीडेंट में महिला का पूरा शरीर सड़क पर चिपक गया। जिसे देख परिजनों की चीख निकल गई। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Updated on:
15 Oct 2023 09:56 am
Published on:
15 Oct 2023 09:55 am
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
