29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीज उत्सव की उमंग में हरियाली का संदेश, रामपुर में वैश्य समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव

Rampur News: रामपुर में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन और वैश्य सभा महिला इकाई द्वारा उत्सव पैलेस में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में रंगारंग नृत्य, हास्य नाटिकाएं और पर्यावरण संरक्षण के तहत "धरती बचाओ, मां के नाम एक पेड़" अभियान के अंतर्गत पौधों का वितरण किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 26 Jul 2025, 12:21 PM IST

Women of Vaishya community celebrated Teej festival with great pomp in Rampur

रामपुर में वैश्य समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव | Image Source - Social Media

Teej Festival Rampur News: अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन और वैश्य सभा की महिला इकाई द्वारा शुक्रवार को उत्सव पैलेस में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत समाज सेविका मोनिका जैन ने प्रदेश कोषाध्यक्ष रानी गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलन कर के की।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

महिला इकाई द्वारा आयोजित इस उत्सव में कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। ग्रुप डांस और सोलो डांस की प्रस्तुतियों ने मंच पर रंग भर दिए। स्वाति, शिवांगी और अंशिका के समूह नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बीना, बबीता, एकता, अनीता, सुमन और सीमा की प्रस्तुति को भी खूब सराहा गया। सोनी और नेहा के डांस ने तो जैसे कार्यक्रम में जान ही फूंक दी।

हास्य नाटिकाओं ने दिलाई हंसी की फुहार

कार्यक्रम में सिर्फ नृत्य ही नहीं, बल्कि हास्य नाटिकाएं भी शामिल थीं। पूनम और सुमन की जोड़ी ने अपनी अभिनय क्षमता से दर्शकों को खूब हंसाया। वहीं जया, रश्मि, नीलम और उनकी सखियों की प्रस्तुति ने भी कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

धरती बचाओ, मां के नाम एक पेड़ अभियान

इस खास मौके पर समाज की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए "धरती बचाओ, मां के नाम एक पेड़" मुहिम के तहत स्मृति उपहार के रूप में पौधे वितरित किए। इस पहल को सभी उपस्थितजनों ने खूब सराहा और इसे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश बताया।

तीज रानी और महारानी बनीं सरोज और राधा

इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को खिताबों से नवाजा गया: सरोज गुप्ता को “तीज महारानी”, राधा गुप्ता को “तीज रानी” का खिताब मिला, शिवांगी अग्रवाल रनरअप रहीं। रजनी अग्रवाल को समयबद्धता पुरस्कार मिला।

ऑनलाइन सोलो डांस प्रतियोगिता भी बनी आकर्षण का केंद्र

ऑनलाइन डांस प्रतियोगिता में निर्णायक आभा सिंह और सौरभ के निर्णय अनुसार: सीनियर वर्ग में - सीमा, जया और अर्चना विजेता घोषित की गईं। जूनियर वर्ग में - दीप्ति और राशि ने बाज़ी मारी।

मंच संचालन और आयोजन का सफल संयोजन

पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन अलका चांदीवाला और प्रशाली अग्रवाल ने किया, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम अनुशासित, मनोरंजक और प्रेरणादायक बना रहा।