रांची

राज्यपाल से झूठ का पुलिंदा पढ़वाया: बिरंची नारायण

विपक्ष के मुख्य सचेतक ने सरकार पर लगाया आरोपकहा-सरकार ने दंगा आरोपी को एयरलिफ्ट कर उपचार करवाया

less than 1 minute read
Feb 28, 2023
राज्यपाल से झूठ का पुलिंदा पढ़वाया: बिरंची नारायण

रांची. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में भोजनावकाश के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा के विधायकों ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्यपाल से सदन में झूठ का पुलिंदा पढ़वाया। विपक्ष के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्यपाल से झूठी स्तुति गान करवाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सरकार का पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ है। हर विभाग में भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रही है।

कानून को मजाक बना कर रख दिया

मुख्यमंत्री के पास उद्योग विभाग है। लेकिन उद्योग का स्वरूप बदल गया है। उद्योग अब तबादला का रूप ले लिया है। राज्य में अधिकारियों की बोली लगायी जा रही है। उन्होंने राज्य सरकार से पूछा कि इंजीनियर वीरेंद्र राम कौन है, जिसे दो मंत्रियों का संरक्षण प्राप्त है। आखिर भ्रष्ट पूजा सिंघल, वीरेंद्र राम, प्रेम प्रकाश, अमित अग्रवाल, विभूति नारायण, पंकज मिश्रा को किसका संरक्षण है। दरअसल, इन सभी भ्रष्टाचारियों को सरकार का ही संरक्षण प्राप्त है। राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। राज्य के पुलिस, डॉक्टर, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। रांची में हुए दंगा के आरोपी को एयरलिफ्ट करा कर इलाज कराया जाता है। लेकिन दुमका की आदिवासी बेटी का इलाज सरकार नहीं करा सकी। कानून को मजाक बना कर रख दिया गया है।

Published on:
28 Feb 2023 10:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर