
Ms dhoni ipl last over Dale steyn 24 runs
रांची। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड आवास बोर्ड ने हरमू में उनका प्लॉट आवंटन रद्द करने के लिए नोटिस भेजा है। बुधवार को भेजे गए इस नोटिस का 15 दिन में जवाब मांगा गया है। बोर्ड के एमडी डीके झा के मुताबिक धोनी को आावंटित प्लॉट में गड़बड़ी सामने आई है। बोर्ड ने जो जमीन कट प्लॉट के रूप में उन्हें आवंटित की है, वह एचआइजी श्रेणी की है। इसलिए उन्हें प्लॉट आवंटन रद्द करने के लिए नोटिस भेजा गया है।
धोनी को हरमू में सरकार ने जमीन दी थी। उनके घर के पास ही 4300 वर्गफीट से ज्यादा के प्लॉट को कट प्लॉट के रूप में उन्हें दिया गया है। यह नियमों के विपरीत है। इसके पीछे अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आ रही है। धोनी के हरमू स्थित मकान के निर्माण के दौरान रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार ने स्वीमिंग पूल के निर्माण के दौरान नोटिस भेजा था। मुहल्ले के लोगों ने स्वीमिंग पूल निर्माण का विरोध किया था।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
