रांची

सभी राज्यों के आदिवासी एक हों, लड़ाई हमारे अस्तित्व की है: सोरेन

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 का आगाज

less than 1 minute read
Aug 10, 2023
सभी राज्यों के आदिवासी एक हों, लड़ाई हमारे अस्तित्व की है: सोरेन

रांची. झारखंड आदिवासी महोत्सव -2023 का आज आगाज हो गया। आदिवासी दिवस पर देश के कई राज्यों से लोग शामिल होने पहुंचे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। एक मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में एक साथ 35 पुस्तकों का लोकार्पण किया गया, जिसमें कई तरह के रिसर्च और महत्वपूर्ण किताबें हैं।

आदिवासी महोत्सव के मौके पर एक खास डाक टिकट का भी लोकार्पण किया गया है। आदिवासी पूरे देश पूरी दुनिया में हैं। आदिवासी जीवन जीने का खाने का प्रयास करता आया है। आदिवासी मजदूरी करता है। हम आदिवासी दिवस मनाते हैं आने वाली पीढ़ी भी मनाती रहेगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या कहा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर बधाई देते हुए कहा कि यह दूसरी बार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पिछली बार तेज बारिश के बावजूद भी मजबूती से कार्यक्रम को धूमधाम के साथ मनाया गया। आज एक बार फिर आदिवासी महोत्सव की तुलना में यह उत्साह भरा है। इस दो दिवसीय महोत्सव के कार्यक्रम के उद्घाटन में मुझे बोलने का मौका मिला है।

इस महोत्सव का अपना एक महत्व है। आज की परिस्थिति में यह दिवस और भी कई मायनों में महत्वपूर्ण है दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए हुए आदिवासी कला का प्रदर्शन करेंगे। समस्याओं पर भी चर्चा करेंगे। आदिवासी अर्थव्यवस्था, मानवविज्ञान सहित कई विषयों पर चर्चा का आयोजन किया जा रहा है।

Published on:
10 Aug 2023 12:52 am
Also Read
View All

अगली खबर