17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब आधार पर कृषि उपज मंडी में किसानों को मिलेगी प्रवेश पर्ची

रतलाम. किसानों को अब कृषि उपज मंडी पहुंचने से पूर्व घर से अपने पास आधार कार्ड अनिवार्य रूप से रखना होगा, नहीं तो प्रवेश पर्ची नहीं बनेंगी। मंडी सचिव किशोरकुमार नरगावे ने बताया कि कृषक अपनी कृषि उपज का विक्रय के लिए मंडी प्रांगण में लेकर आते समय प्रवेश द्वार पर प्रवेश पर्ची जारी करते […]

2 min read
Google source verification
Aadhar Card Krishi Upaj Mandi News

Aadhar Card Krishi Upaj Mandi News

रतलाम. किसानों को अब कृषि उपज मंडी पहुंचने से पूर्व घर से अपने पास आधार कार्ड अनिवार्य रूप से रखना होगा, नहीं तो प्रवेश पर्ची नहीं बनेंगी। मंडी सचिव किशोरकुमार नरगावे ने बताया कि कृषक अपनी कृषि उपज का विक्रय के लिए मंडी प्रांगण में लेकर आते समय प्रवेश द्वार पर प्रवेश पर्ची जारी करते समय आधार नंबर की अनिवार्यता की गई हैं।

कृषक अपना स्वयं का आधार नंबर की छाया प्रति साथ में लेकर आए। आधार नंबर के बिना प्रवेश पर्ची जारी नहीं हो पाएगी। 19 अप्रेल को रविवार एवं 20 अप्रेल को परशुराम जन्मोत्सव होने पर मंडी में अवकाश रहेगा। इस दौरान मुख्य अनाज मंडी, लहसुन-प्याज मंडी प्रांगण, उपमंडी नामली में नीलामी नहीं होगी।

7968 क्विंटल गेहूं समर्थन मूल्य से नीचे नीलाम
शुक्रवार को महू-नीमच कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य से नीचे 7968 क्विंटल गेहंू की नीलामी हुई, जिसमें किसानों को 2000 से 2582 रुपए प्रति क्विंटल के भाव मिले और औसत मूल्य 2368 रुपए प्रति क्विंटल का रहा। इसके अलावा लोकवन 5928 क्विंटल 2591 से 3191 रुपए प्रति क्विंटल के भाव मिले, जो 2799 रुपए प्रति क्विंटल औसत भाव रहे। 20 क्विंटल शरबती गेहूं 3300 रुपए प्रति क्विंटल के भाव नीलाम हुए।

एसडीएम ने गेहूं उपार्जन केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
जिले में उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है। शुक्रवार को आलोट क्षेत्र में एसडीएम आलोट रचना शर्मा ने उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने तौल कांटों का सत्यापन किया। एसडीएम ने किसानों से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं केंद्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उपार्जन के लिए 10696 किसानों ने किए स्लॉट बुक
जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है। शुक्रवार शाम तक जि़ले में कुल 3555 किसानों से 14221 टन गेंहू खरीदी की गई। अब तक कुल 10696 किसानों ने स्लाट बुक किए हैं।