रतलाम।
दोनों हाथों से दिव्यांग और राष्ट्रीय तैराक रतलाम का अब्दुल कादिर पिता हुसैन इंदौरी (15)न्यूज 18 पर आने वाले कार्यक्रम बायजूस यंग जीनियस सीजन-२ में राष्ट्रीय खिलाड़ी गोपीचंद के साथ दिखाई देगा। यह कार्यक्रम शनिवार ५ फरवरी की शाम सात बजे प्रसारित किया जाएगा। देशभर के 200 बच्चों में से 20का इस कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है जिसमें रतलाम का अब्दुल कादिर भी शामिल है।
आठ गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल जीत चुका अब्दुल
अब्दुल कादिर के कोच राजा राठौड़ ने बताया अब्दुल कादिर ने इस उम्र में और दोनों हाथ नहीं होने के बाद भी तैराक में पूरे देश में धाक जमाई है। उसके पास अब तक राष्ट्रीयस्तर के खेलों के आठ गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल हैं। अंतरराष्ट्रीय खेलों में जाने की तैयारी थी किंतु कोरोना की वजह से फिलहाल ये खेल नहीं हो पा रहे हैं।