ह्युमन इंटरेस्ट - आनंदम संस्था ने आंबेडकरनगर में बच्चों के बीच मनाई दीपावली, संस्था के हर घर दीपावली अभियान की शुरुआत हुई
रतलाम. दीपावली का पर्व हो और कोई तोहफा नहीं मिले तो हर कोई मायूस हो सकता है। खासकर गरीब बच्चों की दीपावली बहुत फीकी रहती है। इसी को देखते हुए आनंदम संस्था के हर घर दीपावली अभियान की शुरुआत आंबेडकर नगर से रविवार को हुई। बच्चों को तोहफे मिले तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
आनंदम संस्था की जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री ने बताया दीपावली का पर्व निकट है। भारतीय समाज में यह आनंद व समृद्धि का त्योहार माना जाता है जहां हर कोई अपने सामथ्र्य अनुसार इस पर्व को मनाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद आशा रावत थीं। रावत भी मप्र राज्य आनंद संस्थान की सक्रिय आनन्दक हैं।
पहले प्रार्थना फिर दिए तोहफे
कार्यक्रम के प्रारंभ में आनंदम सहयोगी मधु परिहार, पवन मकवाना एवं पुष्पेन्द्र सिसोदिया ने बच्चों के साथ मिलकर प्रार्थना की। नरेंद्र त्रिवेदी ने संस्थान व अग्निहोत्री ने हर घर दिवाली क़ी जानकारी दी। अणिमा आचार्य, अमित वर्मा, आशा पुरी व सुषमा अग्निहोत्री ने बच्चों की पसंद का गीत गाया। कार्यक्रम में 50 गिफ्ट आइटम दिए।
इन्होंने उपलब्ध कराए तोहफे
आनन्दक गिरीश सारस्वत, अर्पिता त्रिवेदी और स्मिता सक्सेना ने भी अपनी तरफ से गिफ्ट उपलब्ध कराए। प्रतिभा सिन्हा व विजय मकवाना के सहयोग से सभी को उपहार दिए गए। अंत में अशोक मेहता एवम सुरेंद्र अग्निहोत्री ने सभी बच्चों को नगद राशि, चॉकलेट एवम पेन वितरित किए। यह कार्यक्रम दिवाली तक जारी रहेगा।
पसंद का गीत गाया
क्रम के प्रारंभ में आनंदम सहयोगी मधु परिहार,पवन मकवाना एवं पुष्पेन्द्र सिसोदिया ने बच्चों के साथ मिलकर प्रार्थना की। इसके पश्चात नरेंद्र त्रिवेदी ने आनंद संस्थान का परिचय दिया। मास्टर ट्रेनर सीमा अग्निहोत्री ने हर घर दिवाली कार्यक्रम की जानकारी दी। बच्चो के आग्रह पर अणिमा आचार्य,अमित वर्मा, आशा पुरी व सुषमा अग्निहोत्री ने बच्चो की पसंद का गीत गाया।