2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में किसानों को रुला रहा प्याज, यहां 8 हजार बोरी सड़क पर फैंकने की तैयारी

Onion Prices Down : जावरा मंडी में किसानों को डेढ़ सौ रूपए क्विंटल प्याज के दाम मिल रहे हैं। यानी किलो के हिसाब से देखें तो मात्र डेढ़ रुपए भाव खुल रहे हैं। इससे किसानों में नाराजगी नजर आ रही है।

2 min read
Google source verification
Onion Prices Down

एमपी में किसानों को रुला रहा प्याज (Photo Source- Patrika Input)

Onion Prices Down :मध्य प्रदेश में इन दिनों प्याज के दाम किसानों रूला रहे हैं। मंडी में जहां ग्राहकों तक प्याज 10 से 15 रुपए तक में पहुंच रही है, वहीं किसान को इसका 2 रुपए किलो की दर से भाव तक नहीं पा रहा है। बात करें सूबे के रतलाम जिले के अंतर्गत आने वाली जावरा मंडी में किसानों को डेढ़ सौ रूपए क्विंटल की दर से प्याज का भाव मिल रहा है। यानी किलो के हिसाब से देखें तो मात्र डेढ़ रुपए भाव खुल रहे हैं, जो फसल के दाम तक नहीं निकाल रहे। ऐसे में यहां किसानों में खासा नाराजगी देखने को मिल रही है।

प्याज के दामों में लगातार आ रही गिरावट के चलते किसानों ने प्याज का सही दाम न मिलने के चलते उसे फेंकने का मन बना लिया है। शहर की मंडी में आज प्याज की 8 हजार बोरी आवक हुई है, जिसमें कई किसानों का कहना है कि, हम अलग-अलग मंडियो में ले जाकर भाव देख चुके हैं। कल मंदसौर भी गए थे, वहां भी हमें सही दाम नहीं मिले। किसानों का कहना है कि, प्याज हमें रुला रहा है। क्योंकि, इसकी खेती करने में जितना खर्च आया है, उतना भी मंडी में बेचकर नहीं निकल पा रहा है।

किसानों का दुख

-पीपलोदी में रहने वाले किसान पन्नालाल सूर्यवंशी का कहना है कि, बुधवार को मंदसौर मंडी भी प्याज लेकर गया था। वहां पर ढाई रुपए किलो के भाव से प्याज का भाव मिल रहा था, जिसके चलते प्याज जावरा ले आए हैं। अब यहां उससे ज्यादा बुरे हालात हैं। मंडी लाने-लेजाने में ही इतना खर्च हो गया है कि, कुछ बच ही नहीं रहा।

-चोरासी बड़याला में रहने वाले किसान राम प्रताप अटोलिया का कहना है कि, अगर यहां भी सही भाव नहीं मिला तो पूरी प्याज यहीं फेककर जाएंगे। क्योकि, इसे घर ले जाने और संरक्षित करने में अब तक किए गए खर्च से तीन गुना अदिक खर्च करना पड़ेगा।

Story Loader